IND vs WI: दूसरे टी-20 से पहले भारत-वेस्टइंडीज को मिली सजा, ICC ने की कड़ी कार्रवाई, जानें वजह
West Indies vs India, 1st T20: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहला टी-20 मैच जीतकर इस सीरीज का आगाज दमदार तरीके से किया। पहले मैच में भारत को 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारत को इस मुकाबले के आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन बनाने थे। लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। पहला मैच गंवाने के बाद भारत की नजरें अब वापसी पर होगी।
दोनों टीमों को झटका: दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीम को बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और वेस्टइंडीज दोनों पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया है। दोनों ही टीम पर दिए गए समय से अधिक टाइम तक गेंदबाजी करने की वजह से भारी जुर्माना लगाया है। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय टीम पर लगा इतना जुर्माना: वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम भी स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है। भारतय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के कारण पांच प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। आईसीसी आचार संहिता के तहत खिलाड़ियों की मैच फीस से इस रकम को काटने का काम करेगी।
रविवार को होगा दूसरा मैच: इन दोनों ही टीमों के बीच अब पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में वापसी करने को बेताब होगी। हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस हार के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। हार्दिक पंड्या के मुताबिक बल्लेबाजी के दौरान कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाने के कारण भारत को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications