IND vs WI 5th T20: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

West Indies vs India, 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के खेली जा रही टी-20I सीरीज का 5वां और निर्णायक मैच आज, 13 अगस्त 2023 को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में भिड़ंत होगी। सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। फिलहाल, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मौके पर कप्तान हार्दिक ने कहा कि, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमें यहां खुद को चुनौती देनी चाहिए। यह एक अच्छा ट्रैक है। यहां पिछले साल से बेहतर खेला गया है। आपको इस तरह के विकेट पर साहसी होने की जरूरत है।'

west indies vs india

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा मैच सात विकेट से और चौथा मैच नौ विकेट से जीत लिया। पहले दो मैचों में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, हालांकि, चौथे मैच में दोनों की 165 रनों की साझेदारी ने परिणाम बदल दिया।

हालांकि, वेस्टइंडीज के पास शाई होप के साथ एक स्थिर बल्लेबाजी टीम है। शिम्रोन हेटमायर सनसनीखेज फॉर्म में हैं, लेकिन घरेलू टीम को मैच जीतने में मदद करने के लिए गेंदबाजी विभाग में सुधार करना होगा, क्योंकि सीरीज अब 2-2 से बराबरी पर है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, अकील हुसैन और रोस्टन चेज।

फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट
फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहां टीमों के लिए 200 रन का आंकड़ा छूना कोई बड़ी बात नहीं है, बस एक सफल रणनीति होनी चाहिए। टॉस का ज्यादा महत्व नहीं होगा, लेकिन इसे जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी करना चुन सकता है।

वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय, ओशाने थॉमस, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, अल्ज़ारी जोसेफ़

ये भी पढ़ें- 'कोहली को देखने के लिए..,' पूर्व दिग्गज ने क्रिकेट को ग्लोबली पॉपुलर बनाने के लिए विराट को दिया श्रेय

टीम इंडिया फुल स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, इशान किशन , आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+