'कोहली को देखने के लिए..,' पूर्व दिग्गज ने क्रिकेट को ग्लोबली पॉपुलर बनाने के लिए विराट को दिया श्रेय
IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली T20I सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि उन्हें एशिया कप और वनडे विश्व कप से पहले ब्रेक दिया गया है।
इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, और अब इस खिलाड़ी की वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने जमकर प्रशंसा की है। खेल पर उनके वैश्विक प्रभाव के लिए कोहली को श्रेय देते हुए बिशप ने कहा कि भारत के बाहर भी कई लोग हैं जो उन्हें देखने के लिए टीवी चालू करते हैं।

'कई लोग सिर्फ कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए मैच देखते हैं'
बिशप ने वनक्रिकेट पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'हमें विराट कोहली को उनके वैश्विक प्रभाव के लिए बहुत सारा श्रेय देना होगा। भारत के बाहर कई लोग सिर्फ कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए अपना टीवी चालू करते हैं।' दरअसल, कोहली अब एशिया कप टीम का हिस्सा होने से पहले कैंप में शामिल होंगे। वह इस सीजन भारत की किस्मत का फैसला करने वाले मुख्य खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विराट कोहली को दिया गया आराम
कैरेबियन में वनडे सीरीज में कोहली ने पहले मैच में बल्लेबाजी नहीं की, जबकि अगले दो मैचों में उन्हें आराम दिया गया। कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया था और वह 18 अगस्त से शुरू होने वाली आयरलैंड सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं।
कोहली के आगामी मैचों में एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और घरेलू मैदान पर आईसीसी विश्व कप शामिल है। एशिया कप में सभी की निगाहें कोहली पर टिकी होंगी, क्योंकि 2 सितंबर को कोहली और बाबर कैंडी में एशिया कप मैच में आमने-सामने होंगे।
वे पहले दौर में कैसा प्रदर्शन करते हैं इसके आधार पर वे सुपर 4 चरण में भी मुकाबला कर सकते हैं। इसके अलावा 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भी कांटे की टक्कर फिर से शुरू होगी। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि कोहली अच्छा प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications