इंग्लैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी वेस्टइंडीज? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

West Indies vs England, 3rd T20I: पांच मैचों की टी20I सीरीज के तीसरे मैच में आज, 16 दिसंबर को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एक बार फिर आमने-सामने होंगे। ग्रेनेडा के सेंट जॉर्ज में राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस मुकाबले की मेजबानी करेगा। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड सीरीज में अब तक अपने दोनों मैच हारकर मुश्किल में है, जबकि वेस्टइंडीज जीत की स्थिति में है। मेहमान टीम सीरीज में वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

WI vs ENG, 3rd T20I: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अब तक 26 टी-20 मैचों में एक-दूसरे का आमना-सामना किया है। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 10 जीत के साथ संतोष करना पड़ा है। इस आंकड़े और वर्तमान स्थिति के अनुसार वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है।

west indies team

WI vs ENG, 3rd T20I: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ

इंगलैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स।

WI vs ENG, 3rd T20I: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड का मैच कहां देखें
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। दोनों टीमों के इस मैच का भारत में टीवी पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- WI vs ENG Dream 11: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

West Indies vs England: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स, रीस टॉपले, बेन डकेट, गस एटकिंसन, जॉन टर्नर।

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+