वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज, IPL 2026 तक टीम इंडिया का पूरा इंटरनेशनल शेड्यूल

Indian Team Future Tour Plan: आईपीएल समाप्त होने के बाद अब फोकस एक बार फिर से भारतीय टीम के ऊपर है। टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद भी काफी टीमों के खिलाफ अलग-अलग सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त नज़र आ रहा है।

टेस्ट सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा रिटायर हो गए हैं, ऐसे में नए प्लेयर्स का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट पर नजरें रहेंगी क्योंकि वहां रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे। दोनों अब भी वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं।

indian team

इस साल भारत दौरे पर दो टीमें आएंगी। इनमें पहली टीम वेस्टइंडीज की है। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम भी भारत दौरे पर खेलने के लिए आने वाली है। तीसरी टीम न्यूजीलैंड की है, कीवी टीम भारत में आकर सफेद गेंद सीरीज में खेलने वाली है।

भारतीय टीम के विदेश दौरों की बात करें, तो सबसे पहले इंग्लैंड दौरा ही है। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए भी टीम इंडिया जाएगी। बाद में एशिया कप भी खेला जाएगा। हालांकि इसे लेकर फ़िलहाल बीसीसीआई ने कुछ नहीं कहा है लेकिन यह शेड्यूल में तो है।

अक्टूबर में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में इस बार भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगी। वहां सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट खेलकर भारतीय टीम वापस आ जाएगी। साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, यह भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे।

भारत का अगले आईपीएल तक शेड्यूल

  • भारत का इंग्लैंड दौरा- 5 टेस्ट (20 जून से 4 अगस्त)
  • भारत का बांग्लादेश दौरा- 3 वनडे, 3 टी20 (17 अगस्त से 31 अगस्त)
  • एशिया कप 2025- वेन्यू घोषित होगा
  • वेस्टइंडीज का भारत दौरा- 2 टेस्ट (2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर)
  • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा- 3 वनडे, 5 टी20 (19 अक्टूबर से 8 नवंबर)
  • दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा- 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20 (14 नवंबर से 19 दिसंबर)
  • न्यूजीलैंड का भारत दौरा- 3 वनडे, 5 टी20 (जनवरी 2026)
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026- 4-9 टी20 (भारत, श्रीलंका)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+