SL vs IRE: करुणारत्ने का शतक लेकिन आयरलैंड ने की वापसी, श्रीलंकाई टीम को कर दिया ऑल आउट
WCQ, Sri Lanka vs Ireland: वर्ल्ड क्वालीफायर्स के पन्द्रहवें मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 325 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दिमुथ करुणारत्ने के बल्ले से शानदार शतकीय पारी आई।
बुलावायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले विकेट के लिए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका और करुणारत्ने ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रनों की भागीदारी कर डाली।

निसंका अच्छी शुरुआत के बाद 20 के निजी स्कोर पर मैकार्थी का शिकार बन गए। उनके बाद खेलने आए कुसल मेंडिस गोल्डन डक पर चलते बने। इस समय स्कोर 2 विकेट पर 48 रन हो गया था। यहाँ से श्रीलंका के बल्लेबाजों ने धमाका करते हुए एक बड़ी भागीदारी की।
दो विकेट लगातार गिरने के बाद करुणारत्ने और समरविक्रमा ने टिककर खेलने के अलावा रन भी बनाये। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 168 रनों की भागीदारी देखने को मिली। समरविक्रमा के पास शतक जड़ने का मौका था लेकिन वह इसका लाभ नहीं ले पाए और 82 पर आउट हो गए।
करुणारत्ने अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। करुणारत्ने ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाये। उनके वनडे जीवन का यह पहला ही शतक है। चरित असलंका ने भी अपनी पारी अच्छी लय में शुरू की लेकिन बाद में संयक खो बैठे। वह 38 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
धनंजय डी सिल्वा ने जरुर 42 रन बनाये लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं रहा। पुछल्ले बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। अंततः एक गेंद शेष रहते श्रीलंकाई टीम 325 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 4 और बैरी मैकार्थी ने 3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications