क्या ये प्रेग्नेंसी ग्लो है? दिवाली पार्टी में विराट-अनुष्का ने लूटी महफिल, देखें Video
Team india Diwali Celebration: आज विश्वकप 2023 का अंतिम लीग मैच है, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है, मालूम हो कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें जहां एक ओर क्रिकेट मैच चल रहा है वहीं दूसरी ओर पूरा देश रविवार को दिवाली का त्योहार मना रहा है।इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया है, जो कि दिवाली मिलन समारोह का है।
सारे खिलाड़ी पारंपरिक परिधान में दिखाई दे रहे हैं
इस पार्टी में टीम इंडिया सारे खिलाड़ी पारंपरिक परिधान में दिखाई दे रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बेटी और पत्नी संग काफी खुश दिख रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ग्रीन कुर्ते में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं।
हाथों में हाथ थामे दिखे विराट-अनुष्का
पार्टी में जब उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का संग हाथ में हाथ डाले एंट्री की तो सारे लोगों की नजरें इस कपल पर टिक गईं। पिंक-ग्रीन सलवार सूट में सजी अनुष्का भी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं।
विराट-अनुष्का ने लाइमलाइट बटोरी
इसके अलावा वीडियो में शुभमन गिल और ईशान किशन भी मस्ती करते दिख रहे हैं। वैसे तो इस पूरे वीडियो में सभी लोग बहुत ज्यादा खुश और सुंदर दिख रहे हैं लेकिन इस पूरी पार्टी की लाइमलाइट बटोरी विराट-अनुष्का ने।
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
दोनों के लिए इस वक्त सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। लोगों ने अनुष्का को देखकर कहा कि ये तो बहुत ग्लो कर रही हैं, तो क्या ये प्रेग्नेंसी वाला ग्लो है? तो किसी ने लिखा कि 'ये इश्क गुलाबी है... जिस पर चढ़ता है उस पर कभी उतरता नहीं है।'
अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं?
मालूम हो कि पिछले कई दिनों से ये खबर सुर्खियां बनी हुई है कि अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं और वो इस वक्त गर्भवती हैं। लेकिन विराट और अनुष्का दोनों की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन पिछले काफी वक्त से ये कपल अपने दूसरे बच्चे को लेकर चर्चा में हैं।
अपने करियर का 49वां वनडे शतक ठोका विराट कोहली
आपको बता दें कि हाल ही में वनडे में अपने करियर का 49वां शतक ठोकने वाले विराट कोहली उन लोगों में शामिल हैं, जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर-दूर रखते हैं। उन्हें और अनुष्का को पहले से ही शादी से एक बेटी वामिका है, जिसकी शक्ल किसी ने आज तक नहीं देखी है।
'वामिका जब समझने लायक हो जाएगी...'
विराट-अनुष्का ने इस बारे में कहा है कि 'वामिका जब समझने लायक हो जाएगी और उसकी मर्जी शामिल होगी, तब ही उसका चेहरा मीडिया के सामने आएगा। हम उस पर स्टार किड्स का लेबल नहीं लगाना चाहते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications