IND VS PAK: 'पहले अपना घर देखो कनेरिया...', पूर्व पाक क्रिकेटर पर भड़के गौरव भाटिया लेकिन हो गए ट्रोल, क्यों?
IND VS PAK: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया एक बार फिर से अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। कनेरिया को अब जवाब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिया है, हालांकि गौरव भाटिया के कमेंट्स से सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स उनसे ही नाराज हो गए और वो उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने लगे।

दरअसल कनेरिया ने भारतीय पत्रकार आरफ़ा खानम शेरवानी ने उस बयान पर कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'विश्ववकप 2023 के मैच के दौरान कई क्रिकेट फैंस की ओर से किए जा रहे अशोभनीय व्यवहार को देखकर बतौर इंडियन उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस होती है।' उन्होंने अपने ट्वीट में मोदी सरकार और आरएसएस का भी जिक्र किया था।
'भारतीय होने पर शर्म आ रही है तो मेरे देश पाकिस्तान आइए'
जिस पर कनेरिया ने मुस्लिम पत्रकार को पाकिस्तान आने का न्यौता दे दिया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि 'अगर आपको भारतीय होने पर शर्म आ रही है तो मेरे देश पाकिस्तान आइए। भारत को आप जैसे लोगों की जरूरत नहीं है।'
'हमारा रिश्ता उस धर्म से परिभाषित नहीं होता है...'
जिस पर अब बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जवाब दिया, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मिस्टर दानिश कनेरिया, यह अच्छा होगा यदि आप पहले अपना घर संभालें। आरफा ने हमारे देश की आलोचना की, यह गलत है, लेकिन हमारा रिश्ता उस धर्म से परिभाषित नहीं होता है जिसे हम मानते हैं, बल्कि इससे परिभाषित होता है, हम जिस देश से प्यार करते हैं, हमारा भारत...।'
'तुम जैसे लोग बीजेपी को बर्बाद कर दोगे'
जिसके बाद तो गौरव भाटिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। कुछ यूजर्स ने उन्हें ही घेर लिया। अभिषेक तिवारी नामक यूजर ने लिखा कि 'तुम जैसे लोग बीजेपी को बर्बाद कर दोगे।दानिश कनेरिया तुम लोगो से बड़ा हिन्दू है।'
अरफा जीवन भर आतंकियों को बचाती रहेगी
'इस्लाम का सबसे क्रूर चेहरा पाकिस्तान के हिंदुओं ने ही देखा है। फिर भी कनेरिया ने अपना अपने परिवार का हिंदुत्व बचाए रखा। तुमको माफी मांगनी चाहिए गौरव और कितना भी अरफा के लिए करोगे फिर भी जीवन भर वो आतंकियों को बचाती रहेगी ।तुमको अभी इसी वक्त अनफोलो कर रहा हूं।शर्मनाक ट्वीट किया है तुमने।'
'मेमन और दाऊद इब्राहिम भी भारतीय हैं'
तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि 'भाटिया को समाजवादी पार्टी में भेज देना चाहिए वहीं ये ठीक था।' तो किसी ने लिखा कि 'उस हिसाब से तो याकूब मेमन और दाऊद इब्राहिम भी भारतीय हैं भाटिया जी , आप उनके साथ भी खड़े हैं ??'
'फिर कहते है सरकार नहीं बनती हमारी...'
तो एक यूजर ने लिखा - ऐसे ही भरे पड़े है दिल्ली में, फिर कहते है सरकार नहीं बनती हमारी... कैसे बनेगी भई ? नूपुर शर्मा के साथ खड़े होते नहीं और देश विरोधियो से कंधे से कन्धा मिला रहे है मोटा भाई @AmitShah ऐसे लोगो को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाइए, बहुत नुकसान करेगा ये !! कुल मिलाकर इस वक्त भाटिया और कनेरिया दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications