WC 2023, IND VS AUS: 'भगवान मेरे बच्चों को ...', मोहम्मद शमी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
WC 2023, IND VS AUS: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया को उसके ही घर में हराकर छठी बार विश्व कप पर कब्जा किया है।

भारत की इस हार के बाद हर भारतीय का दिल टूट गया, देशवासी अपनी टीम की जीतने के लिए दुआएं मांग रहे थे लेकिन उनकी दुआ कबूल नहीं हुई। टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करने वालों में भारत के 'अमरोहा एक्सप्रेस' यानी की मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा भी शामिल थीं।
'भगवान बच्चों को जिताएं ...'
जो इस वक्त प्रदेश के अमरोहा में अस्पताल में भर्ती हैं। मैच शुरू होने से पहले उन्होंने कहा था कि 'भगवान बच्चों (भारतीय क्रिकेट टीम) को जिताएं और उन्हें खुशी से घर वापस लाएं'। उनके बीमार होने की खबर के सामने आने पर लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बेटे शमी ने की थी अपनी मां से फोन पर बात
फिलहाल वो ठीक हैं और मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मैच से पहले उनके बेटे शमी ने भी उनसे बात की थी। अस्पताल में शमी की मां के साथ उनकी बेटी हैं जो कि उनकी देखभाल कर रही हैं।
यह पढ़ें: 'मोहम्मद शमी को अरेस्ट ना करना...', जानिए दिल्ली पुलिस ने क्यों और किससे कही ये बात?
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने विश्वकप में अपनी बॉलिंग से कहर बरपाया हुआ था, वो विश्वकप में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर इतिहास रचा था।
भारत का प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग-XI
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications