'मोहम्मद शमी को अरेस्ट ना करना...', जानिए दिल्ली पुलिस ने क्यों और किससे कही ये बात?
Mohammed Shami: भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारी जीत हासिल की है। इस मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने हैं, जहां एक और विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के महाशतक के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर सफलता की नई इबादत लिखी।

तो वहीं वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। मैच में एक वक्त ऐसा आया था कि जब न्यूजीलैंड मजबूत दिख रही थी लेकिन शमी की घातक गेंदों ने पूरा गेम ही पलट दिया। इस मैच के बाद शमी ही शमी चारों ओर छाए हुए हैं।
दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच हुई मस्ती
पीएम मोदी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस दोनों ने शमी को लेकर आपस में मस्ती भी की, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'आप लोग मोहम्मद शमी को अरेस्ट ना करें'
दरअसल शमी ने जैसे ही कल के मैच में 7 विकेट लिए वैसे ही दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि 'मुंबई पुलिस हमें उम्मीद है कि आप लोग मोहम्मद शमी के जरिए आज किए गए हमले को लेकर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे'#INDvsNZ #CWC2023 #Shami

'अनगिनत लोगों के दिलों को चुराने के...'
जिस पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जवाब दिया कि '@DelhiPolice आप अनगिनत लोगों के दिलों को चुराने के लिए धाराएं लगाना भूल गए हैं और साथ ही आपने co-accused की लिस्ट भी नहीं दी है'। आपको बता दें कि दोनों का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
'बहुत बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर...'
एक यूजर ने दोनों पुलिस वालों की तारीफ करते हुए लिखा कि 'शमी के ही कारण आज हम सच वाली दिवाली मना पा रहे हैं तो वहीं एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि 'मैं इन दोनों हैंडलों को चलाने वाले लोगों की सराहना करनी चाहिए। बहुत बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर।'
मोहम्मद शमी 6 मैचों में 20 विकेट लिए हैं
कुल मिलाकर ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कमेंटस किए जा रहे हैं। मालूम हो कि इस इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी 6 मैचों में 20 विकेट लिए हैं और इस बार के विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications