Watch Video: उमेश यादव ने केशव महाराज को ऐसे किया बोल्ड, कई फीट दूर जाकर गिरा मिडिल स्टंप

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने की ओर देख रही है। जहां भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत हासिल की तो वहीं पर साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में 7 विकेट से मात दी। ऐसे में जहां भारतीय टीम के पास साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर जीत हासिल कर पहली बार इतिहास रचने का मौका है, तो वहीं पर साउथ अफ्रीका की टीम लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी जीत की ओर देख रही है।
केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिये विराट कोहली (79) ने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा (43) और ऋषभ पंत (27) ने अहम पारियां खेली।
और पढ़ें: अब हर साल होगी भारत-पाकिस्तान के बीच T20 सीरीज, पीसीबी चीफ रमीज राजा ने किया बड़ा ऐलान
जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 35 ओवर्स खेलकर 100 रन बना लिये हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने 3 विकेट चटका दिये हैं। भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह (2 विकेट) और उमेश यादव (1 विकेट) ने विकेट चटकाने का काम किया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट खोकर 17 रन बना लिये थे।
हालांकि जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो केशव महाराज (25) और कीगन पीटरसन (40) ने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और भारतीय टीम के लिये अगला विकेट लेने में मुश्किलें खड़ी की। लेकिन उमेश यादव ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाते हुए उमेश यादव का विकेट हासिल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: IND vs SA: जानें क्यों मुश्किल है भारत का केपटाउन में जीतना, विराट सेना को डराते हैं यह आंकड़े
लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर रहे उमेश यादव ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर केशव महाराज को बोल्ड मारा। उमेश यादव की गेंद केशव महाराज को छकाते हुए मिडिल स्टंप पर जाकर लगी और विकेट कई फीट दूर जाकर गिरा। सोशल मीडिया पर उमेश यादव का यह विकेट तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनकी वापसी को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
यहां देखे इस विकेट का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications