Ashes 2023: जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन आउट पर जमकर मचा बवाल, लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगे नारे

Ashes 2023, 2nd Test, Day 5: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एशेज टेस्ट के पांचवें दिन का मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस बीच जॉनी बेयरस्टो (Jonathan Bairstow) के आउट होने से लॉर्ड्स में बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद क्राउड के एक बड़े ग्रुप ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ जमकर हूटिंग की।

दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर के दौरान बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के एक बाउंसर को छोड़ दिया, जोकि सीधे विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) के दस्तानों में जा पहुंची। इस बीच बेयरस्टो ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बेन स्टोक्स के साथ बातचीत करने के लिए अपनी क्रीज छोड़ने का फैसला किया।

ashes 2023

बेयरस्टो के क्रीज से बाहर निकलते ही एलेक्स कैरी ने गेंद को सीधे विकेट पर मार दिया। गेंद जब विकेट पर लगी तो बेयरस्टो क्रीज से काफी बाहर थे और ऐसे में उनके आउट की अपील होने के साथ फैसला तीसरे अंपायर की तरफ भेज दिया गया। बेयरस्टो को जब आउट दिया गया तो उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी।

जॉनी बेयरस्टो 22 गेंदों में 10 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इससे पहले बेन डकेट को विवादास्पद आउट होने से राहत मिली, चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 114 रन था और उसे 371 के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 257 रनों की जरूरत थी।

फिलहाल, खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 67 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। स्टोक्स 192 गेंद खेलकर नाबाद 148 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि क्रीज पर उनका साथ स्टुअर्ट ब्रॉड दे रहे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 79 रन की दरकार है।


इन 5 देशों में डॉलर जैसी ताकत रखता है भारतीय रुपया, 20 से 30 हजार में ले सकेंगे भरपूर मजा

स्टोक्स अगर इसी तरह क्रीज पर जमे रहे तो इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर लेगा। पिछले हफ्ते एजबेस्टन में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट से जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+