इन 5 देशों में डॉलर जैसी ताकत रखता है भारतीय रुपया, 20 से 30 हजार में ले सकेंगे भरपूर मजा

डॉलर के बारे में जानकर आपको लगता होगा कि काश भारतीय रुपया भी डॉलर में होता तो कितना अच्छा होता। गरीबी एक झटके में दूर हो जाती। भारत में 1 डॉलर में अभी आपको 82 रुपये मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि 5 देश ऐसे भी हैं जहां हमारे भारतीय रुपया की भी तूती बोलती है। ये देश भारत के आसपास ही है। तो चलिए जानते हैं किन देशों में भारतीय रुपये का भाव बहुत अधिक है।

वियतनाम (Vietnam Currency) (1 INR = 287.18 Dong)
वियतनाम में तो 1 भारतीय रुपया देने पर आपको 287.18 Dong मिलेगा। बता दें कि Dong वियतनाम की मुद्रा Dong है। यानी आप यहां 20 से 30 हजार रुपया साथ में लेकर जाते हैं तो आराम सें एक सप्ताह तक ऐश कर सकते हैं। वियतनाम जाने के लिए पर्यटक वीजा की आवश्यकता होती है। सिंगल-एंट्री वीजा 30 दिनों के लिए वैध होता है। वियतनाम भारत सहित 46 देशों के नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा प्रदान करता है।

Indian Currency Value

इंडोनेशिया (Indonesia Currency) (1 INR= 182.89 Rupia)
इंडोनेशिया उन देशों में से एक है जहां भारतीय मुद्रा की कीमत काफी अधिक है। यहां अगर आप भारत का 1 रुपया देते हैं तो आपको यहां 182.89 इंडोनेशियाई रुपिया मिलेगा। इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में प्रशांत और हिंद महासागर के बीच स्थित है। द्वीपसमूह 34 प्रांतों में विभाजित है और जकार्ता इसकी राजधानी है। अपने औपनिवेशिक युग के दौरान कई देशों के प्रभाव के साथ, इंडोनेशिया दुनिया में सबसे विविध संस्कृतियों में से एक है।

कंबोडिया - Cambodia Currency (1 INR = 50.32 Riel)
कंबोडिया में आपको 1 रुपया में 50.32 Riel मिलेगा। बता दें कि कंबोडिया की मुद्रा रिएल है। कंबोडिया में रहना-खाना काफी सस्ता है. यहां एक दिन रहने, खाने और घूमने का खर्च बस 3-5 हजार है।

कोस्टा रिका - Costa Rica Currency (1 INR = 8.65 Colon)
कोस्टारिका में आपको 1 रुपया में 8.65 Colon मिलेगा। बता दें कि कोस्टारिका की मुद्रा कोलोन है। कोस्टा रिका मध्य अमेरिका का एक देश है। दक्षिण में इक्वाडोर के साथ एक समुद्री सीमा से घिरा है। सैन जोस कोस्टा रिका की राजधानी है। यहां अगर आप 5000 भारतीय रुपये साथ में रखते हैं तो आप अपनी मनचाही चीज खरीद सकते हैं, और हर तरह के शौक को भी यहां रहते हुए पूरा कर सकते हैं।

हंगरी - Hungary Currency (1 INR = 4.15 Forint)
हंगरी में आपको 1 रुपया में 4.15 फॉरिंट मिलेगा। बता दें कि हंगरी की मुद्रा फॉरिंट है। हंगरी यूरोपीय संस्कृति और समकालीन स्थलों का एक अनूठा मिश्रण है। हंगरी कई विश्व धरोहर स्थलों का घर है, जिसमें एक राजधानी शहर भी शामिल है जिसे दुनिया में सबसे खूबसूरत में से एक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+