दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने MS Dhoni को एक शब्द में किया बयां, मैच से पहले जीत लिया दिल, देखें Video

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डीसी के खिलाड़ियों से धोनी को एक शब्द में बयां करने के लिए कहा जाता है। इसके उत्तर में पहला जवाब इशांत शर्मा की ओर से आता है।

ishant sharma ms dhoni

CSK vs DC, IPL 2023: आईपीएल के 55वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन इससे पहले दिल्ली की ओर से सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया गया है। धोनी को लेकर फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेटरों के बीच भी गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच मैच से पहले कैपिटल्स के खिलाड़ियों से 'कैप्टन कूल' को एक शब्द में बयां करने के लिए कहा गया, जिसके बाद खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में शानदार जवाब दिए।

दरअसल, प्रशंसकों के बीच 'माही' को लेकर तब और ज्यादा क्रेज बढ़ने लगा है, जब वे अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने की कगार पर हैं। हालांकि, उन्होंने कभी इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डीसी के खिलाड़ियों से एमएस धोनी को एक शब्द में बयां किया है। वीडियो में पहला जवाब इशांत शर्मा की ओर से आता है, जोकि धोनी को 'बिग ब्रदर बताते नजर आ रहे हैं।

वहीं अक्षर पटेल ने सीएसके के कप्तान को मिस्टर कूल, मिशेल मार्श ने लीजेंड कहकर एक शब्द में बंया किया तो चेतन सकारिया ने उन्हें थलाइवा बताया। इसके अलावा खलील अहमद ने उन्हें लीजेंड कहा। इसके साथ ही यश ढुल ने उन्हें लीजेंड फॉरएवर के शब्द से बंया किया, तो प्रियम गर्ग ने कहा कि, ऐसा कोई शब्द ही नहीं है उनके लिए वो बिल्कुल अलग है, सरफराज खान ने कहा बिग फैन और आखिर में मुकेश कुमान नो वर्ड्स कहते हुए अपना जवाब दिया।


ये भी पढ़ें- साल 2040 में कैसे दिखेंगे MS Dhoni, सोशल मीडिया पर Viral हुई स्टेडियम में मैच देखते 'माही' के हमशक्ल की Video

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर विराजमान सीएसके के 13 पॉइंट्स हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 8 पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर है, जोकि आखिरी स्थान है। चेन्नई ने अब तक 11 मैचों में 6 जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+