'उसके लिये भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी जगह बनाना होगा मुश्किल', वसीम जाफर ने पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में पूर्व विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक के वापसी करने के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम काफी उत्साह से भरी हुई नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में दिनेश कार्तिक ने लगभग 3 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है और आईपीएल के शानदार प्रदर्शन को इस सीरीज में भी जारी रखा है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम को सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करा दी और उस मुकाम पर ला खड़ा किया और सीरीज में 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

Wasim Jaffer

Recommended Video

    Ind vs SA: Danish Kaneria ने Rishabh Pant की Fitness पर साधा निशाना | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket

    हालांकि सीरीज के दौरान कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये 4 मैचों में 14.25 की औसत से सिर्फ 57 रन ही बना सके हैं। इतना ही नहीं वो इस सीरीज में लगातार अपने जोन से बाहर रहने वाली गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट आसानी से गंवाते नजर आये हैं, जिसने टीम में उनकी जगह को लेकर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं।

    और पढ़ें: Ranji Trophy: बंगाल को रौंद फाइनल में पहुंचा मध्यप्रदेश, मुंबई ने 47वीं बार किया क्वालिफाई

    हार्दिक और कार्तिक ने तय कर ली है टीम में जगह

    हार्दिक और कार्तिक ने तय कर ली है टीम में जगह

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में खेल रही है तो वहीं पर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से टीम में नहीं खेल पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप में इन 4 खिलाड़ियों का खेला जाना लगभग तय है तो वहीं पर इस सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद टीम में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है।

    पंत के लिये टीम में जगह बनाना भी होगा मुश्किल

    पंत के लिये टीम में जगह बनाना भी होगा मुश्किल

    इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जब भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे तो पंत के लिये भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में अपनी जगह बना पाना भी काफी मुश्किल हो जायेगा।

    ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए जाफर ने कहा,'मुझे लगता है कि अगर आप अगली टी20 टीम का चयन करें तो दिनेश कार्तिक प्लेइंग 11 में बिना किसी शक के शामिल रहने वाले हैं। केएल राहुल फिट होने के बाद टीम में वापसी करेंगे तो वहीं पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का भी वापसी करना तय है। तो मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के लिये भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी जगह बना पाना काफी मुश्किल होने वाला है।'

    फिलहाल पंत से काफी आगे हैं दिनेश कार्तिक

    फिलहाल पंत से काफी आगे हैं दिनेश कार्तिक

    वसीम जाफर का मानना है कि दिनेश कार्तिक ने फिलहाल के लिये ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि भविष्य को लेकर वो कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन मौजूदा समय में आप ऋषभ पंत से पहले दिनेश कार्तिक को टीम में जगह देंगे। गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने सीरीज का आगाज 16 गेंदों में 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी के साथ किया था लेकिन उसके बाद अगले 3 मैचों में 5.6 और सिर्फ 17 रन की ही पारियां खेल सके। आपको बता दें कि सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+