वसीम अकरम से लेकर इमरान तक...जब बॉलीवुड एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे पाकिस्तानी, दिलचस्प हैं ये लव स्टोरी
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही 1947 के बाद से कड़वाहट भरे रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के स्टार और बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस को पड़ोसी मुल्क में काफी प्यार मिलता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि शोएब मलिक का सानिया मिर्जा से शादी करना किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर का भारतीय लड़की से प्यार करने का पहला मामला था, तब ये दिलचस्प खबर आपके लिए ही है।
इमरान खान और जीनत अमान
दरअसल, शोएब मलिक के अलावा भी पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर्स हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस पर अपना दिल हार बैठे थे।पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर और उस दौर के कप्तान इमरान खान का नाम उस समय की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ काफी सुर्खियों में रहा था।

ऐसी अफवाह थी कि इमरान खान भारतीय अभिनेत्री जीनत अमान को डेट कर रहे हैं, जो अपनी पीढ़ी की सबसे हॉट एक्ट्रेस थीं। उस वक्त भारत के कई अखबारों में इसे लेकर खबर भी छपीं कि पाकिस्तान के भारत दौरे के दौरान जब इमरान 27 साल के हुए तो उन्होंने जीनत के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।
वसीम अकरम और सुष्मिता सेन
वसीम अकरम ने क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट और अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद भारत में एक लंबा समय बिताया। उन्होंने यहां काफी काम किया। इस दौरान जब एक डांस रियलिटी शो में भारतीय अभिनेत्री सुष्मिता सेन और वसीम जज बने थे, तो यहां उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था, वहीं शो के दौरान दोनों एक दूसरे को काफी फ्लर्ट भी करते थे। इससे डेटिंग की काफी अफवाह उड़ी लेकिन बाद में वसीम ने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी कर ली, जो अब भी उनकी पत्नी हैं।
मोहसिन खान और रीना रॉय
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान बाकी खिलाड़ियों से इस मामले में एक कदम आगे निकले, क्योंकि उन्हें न सिर्फ भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से प्यार हुआ बल्कि उन्होंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था। दोनों ने शादी कर ली लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए।
सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे शोएब अख्तर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय शोएब अख्तर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के 'प्यार में पागल' थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सोनाली बहुत क्यूट लगती हैं और वह उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज करेंगे। उन्होंने मजाक में यह तक कह दिया कि अगर सोनाली ने मना किया तो वह उनका किडनैप कर लेंगे। हालांकि, बाद में शोएब ने ऐसा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications