टीम इंडिया के स्टार ने जब बीच मैदान पर किया अपने प्यार का इजहार, दिलचस्प है दोनों की Love Story
Deepak Chahar Jaya Bhardwaj: टीम इंडिया के स्टार दीपक चाहर और जया भारद्वाज की प्रेम कहानी भी क्रिकेटर्स की सबसे चर्चित लव स्टोरी में से एक रही है। इन दोनों के बीच मुलाकात किसने कराई थी, ये बताने से पहले आपको उस दौर में ले चलते हैं, जब इनका प्यार परवान चढ़ रहा था, और ऑलराउंडर ने बीच मैदान पर ही अपने प्यार का इजहार कर दिया था।
दरअसल, दीपक और जया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों का रिलेशनशिप लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। फिर एक दिन ऐसा आया जब आईपीएल 2021 के दौरान सीएसके टीम (CSK) के गेंदबाज दीपक ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच के बाद पूरी दुनिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया।

दीपक ने घुटनों के बल बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रोपज
मैच के बाद दीपक ने स्टेडियम में मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर प्रोपज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। जब दीपक की गर्लफ्रेंड ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया तो स्टार खिलाड़ी के साथ फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। दीपक ने प्रपोज करने के बाद जया को अंगूठी भी पहनाई।
तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा स्टैंड
दीपक ने जब ब्लैक ड्रेस में मौजूद जया को रोमांटिंक अंदाज में कहा विल यू मैरी मी, तो जया खुद को नहीं रोक पाईं और उन्होंने चेहरे पर खूबसूरत स्माइल के साथ तुरंत हां में जवाब दिया। इसके बाद पूरा स्टैंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
दीपक और जया की मुलाकात क्रिकेटर की बहन मालती चाहर (Malti Chahar) ने ही कराई थी। जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज एक एक्टर हैं, जोकि टीवी शो बिग बॉस के सीजन पांच में आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर मालती चाहर भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
इसके बाद दीपक और जया 1 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। जया भारद्वाज एक कॉर्पोरट फर्म से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आईपीएल के दौरान उन्हें अक्सर दीपक चाहर को सपोर्ट करते हुए देखा जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर इंजरी से उबर चुके हैं। ऐसे में अब उनकी नजरें टीम इंडिया में वापसी पर टिकी हुई हैं। चाहर ने भारत के लिए आखिरी मैच दिसंबर, 2022 में खेला था। आईपीएल 2023 के दौरान हैमस्ट्रिंग और बैक की दिक्कत के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications