Asia Cup: वसीम अकरम ने उड़ाया भारतीय टीम का मज़ाक, पिछला एशिया कप याद दिलाया

Wasim Akram on Indian Team: एशिया कप में कुछ ही दिनों का समय बचा है। भारतीय टीम का मुकाबला 2 सितम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ होना है। टीम इंडिया के इस मैच का इंतजार हर किसी को होता है। इस बार श्रीलंका और पाकिस्तान में एशिया कप के मैच होंगे। पाकिस्तान मेजबान है।

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने की स्थिति को लेकर पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने मज़ाक बनाया है।अकरम का कहना है कि पिछली बार तो भारतीय टीम पहले ही हारकर बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि पिछली बार एशिया कप का पूर्वानुमान कुछ और ही निकला था।

wasim akram

एक बातचीत के दौरान अकरम ने कहा कि पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच का प्रिडिकशन किया गया था लेकिन टूर्नामेंट श्रीलंका ने जीता था। सभी तीनों टीमें खतरनाक हैं और अपने दिन कोई भी टीम जीत सकती है। स्पर्धा में अन्य टीमें भी हैं। पिछली बार श्रीलंका ने ख़िताब जीता था, भारत फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था।

राजनीति और खेल को लेकर अकरम ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि राजनीति और खेल एक-दूसरे से अलग होने चाहिए। औसत भारतीय और पाकिस्तानी लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मेरा मानना है कि समझदारी प्रबल होती है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप के लिए लाहौर जाएंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में बोर्ड की तरफ से कुछ प्रतिनिधि भेजने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड के सूत्रों ने कहा है कि द्विपक्षीय सीरीज के बारे में बात नहीं होगी। ये सभी चीजें सरकार से अनुमति के ऊपर निर्भर करती है।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप के मैचों का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+