'अब थकान की शिकायत तो नहीं करेंगे,' पाकिस्तान से आया टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम के लिए ताना

Indian Team: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अमेरिका गई है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कोई भी आईपीएल टीम फाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रही थी। रिंकू सिंह केकेआर में थे लेकिन वह वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के तरफ से बयान आया है। अकरम ने आईपीएल में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर ताना मारा है। उन्होंने एक चुभने वाली बात कही है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की थकान से सम्बंधित प्रतिक्रिया दी हिया।

indian team

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में अकरम ने कहा कि आईपीएल फाइनल में खिलाड़ियों का नहीं जाना एक वरदान है। कम से कम अब इनमें से कोई खिलाड़ी थकान की शिकायत तो नहीं करेगा। देश के लिए खेलना ही एक बड़ी बात हो जाती है। अगर उनकी टीमें फाइनल में होती, तो थकान की समस्या हो सकती थी मगर अब तो ऐसा कुछ नहीं है।

अकरम ने यह भी कहा कि टीम इंडिया अमेरिका में जाकर एक-दो अभ्यास मैच खेलकर रिकवर कर लेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम अमेरिका पहुँच गई है। विराट कोहली नहीं गए हैं। वह बाद में जाने वाले हैं। हार्दिक पांड्या देश से बाहर हैं, वह सीधा टीम से जुड़ेंगे।

भारतीय टीम का इस वर्ल्ड कप में महज एक ही वॉर्म अप गेम है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलने के लिए उतरेगी। बड़े इवेंट्स में दो अभ्यास मैच होते हैं लेकिन इस बार एक ही मुकाबला होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मुकाबला 1 जून को खेला जाना है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है। ऋषभ पन्त और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भारत के पास है। देखना होगा कि इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+