जबरदस्त वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह को वसीम अकरम ने दी खास सलाह
एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद जिस तरह से भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया उसके बाद टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद हैं।
मोहम्मद सिराज की खौफनाक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों ने 50 रन के स्कोर पर ही हथियार डाल दिए। सिराज ने महज 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया। यही नहीं उन्होंने एक ही ओर में 4 विकेट झटके। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाए।

जसप्रीत बुमराह ने भी टीम इंडिया में जबरदस्त वापसी की है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद एशिया कप में भी बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बुमराह को खास सलाह दी है।
वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह को सलाह दी है कि वह अपने कंधे को मजबूत करने पर ध्यान दें। अकरम ने कहा कि बुमराह ने हाल ही में चोट से उबरकर वापसी की है, ऐसे में उन्हें अपने कंधे को मजबूत करने की कोशिश करना चाहिे। यही नहीं वसीम अकरम ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वह सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का बेहतरीन से इस्तेमाल करें।
वसीम अकरम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच में से कम से कम दो मैच में बुमराह को जरूर खेलना चाहिए क्योंकि वह चोट के बाद लय में वापस आ रहे हैं। उनकी लय अच्छी लग रही है, उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।
सूर्यकुमार यादव वनडे में संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच वनडे मैचों में खेलना चाहिए। कुछ समय के लिए विराट कोहली आराम कर सकते हैं क्योंकि विश्वकप काफी लंबा है। उन्हें 9 मैच खेलने हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत तीन वनडे मैच खेलेगा। बहरहाल देखने वाली बात है यह है कि एशिया कप में जबरदस्त लय में नजर आ रही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications