IND vs NZ: गाबा के हीरो ने पुणे में मारा पंजा, न्यूजीलैंड टीम को किया बुरी तरह घायल

IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में बदलाव करना बिलकुल सही साबित हो गया। टीम इंडिया ने कीवी बल्लेबाजों को ज्यादा समय तक टिकने का मौका ही नहीं दिया। इसका क्रेडिट गाबा के हीरो को जाता है। वॉशिंगटन सुंदर को इस मैच में लाया गया था और उन्होंने अपना चयन सार्थक कर दिया।

वॉशिंगटन सुंदर के सामने कीवी बल्लेबाज पानी भरते नजर आए। वॉशिंगटन ने अपने पांचवें टेस्ट मैच में खेलते हुए पंचा मारकर कीवी टीम को घायल कर दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को समझ नहीं आया कि उनकी गेंदों को किस तरह खेलना है। सुंदर ने धांसू अंदाज में 5 विकेट झटके।

ind vs nz

बेंगलुरु टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले कीवी बल्लेबाज रचिन रविन्द्र इस बार भी फिफ्टी जड़कर घातक दिखाई दे रहे थे और सुंदर ने उनको अपना पहला शिकार बनाया। वह 65 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कहर बरपाया।

डैरिल मिचेल और टॉम ब्लंडल को भी उन्होंने जल्दी आउट कर दिया। चायकाल के बाद कीवी बल्लेबाज सुंदर का शिकार बनते चले गए और इस भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार अपना 5 विकेट हॉल हासिल किया। सुंदर ने पारी में 7 विकेट झटके और कीवी टीम को 259 पर समेट दिया।

कीवी टीम के लिए मिचेल सैंटनर क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने का प्रयास कर रहे थे और अंतिम विकेट के रूप में सुंदर ने उनको ही अपना शिकार बनाया। सुंदर ने 7 विकेटों में 5 बल्लेबाजों को बोल्ड कर वापस भेजा। टेस्ट क्रिकेट में इससे बेहतर कमबैक नहीं हो सकता।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज डेवोन कॉनवे रहे। उन्होंने 76 रनों की पारी खेली। सुंदर के अलावा अश्विन के खाते में भी 3 विकेट आए। दोनों ने मिलकर कीवी टीम को समेट दिया। भारतीय स्पिनरों ने तेजी से गेंदबाजी करते हुए लगभग 80 ओवर फेंक डाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+