रोहित शर्मा को जानबूझकर मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया? जानिए पत्नी रितिका के रिएक्शन से हुआ खुलासा
Ritika Sajdeh on Rohit Sharma captaincy: मुंबई इंडियंस ने इस साल आईपीएल के लिए टीम में कुछ बदलाव किये थे, उनमें से एक बदलाव कप्तानी को लेकर था। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया गया।
इस मामले में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने निर्णय को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि यह फैसला पूरी तरह से क्रिकेटिंग था। उन्होंने कहा कि हमने हार्दिक को बतौर खिलाड़ी वापस लाने के लिए विंडो देखा था। मुंबई इंडियंस का यह ट्रांजिशन पीरियड है।

एक पॉडकास्ट में बाउचर ने इन बातों का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी कहा कि लोग समझ नहीं पाते और भावुक हो जाते हैं। रोहित को बतौर खिलाड़ी खेल का आनन्द लेने देना चाहिए। वह इससे अपना बेस्ट देंगे और क्रीज पर जाकर रन बनाएंगे।
हालांकि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बाउचर की बातों को गलत बताया। रितिका ने कमेन्ट करके लिखा कि इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं। इसके बाद बवाल मचा और रोहित शर्मा के फैन्स सोशल मीडिया पर उतर आए।
रितिका सजदेह ने अपने पति रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर हो रही बातचीत में गलत बयानबाजी देखते हुए कमेन्ट कर दिया। हालांकि बाद में यह पोडकास्ट का वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया था लेकिन तब तक रितिका की बात जंगल की आग की तरह फ़ैल चुकी थी।
रोहित शर्मा को जब कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को लाया गया था, उस समय भी काफी बवाल हुआ था। रातोंरात लाखों लोगों ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर उनफॉलो कर दिया था। अब बाउचर के बयान के बाद रितिका ने फिर से मामला ओपन कर दिया है। रितिका के बयान से एक बात तो साफ है कि रोहित शर्मा को जानबूझकर कप्तानी से हटाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications