एशिया कप के लिए टीम में नहीं मिली जगह, अब इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम 27 अगस्त से एशिया कप में हिस्सा लेने जा रही है। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए हैं।

नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय टीम 27 अगस्त से एशिया कप में हिस्सा लेने जा रही है। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए हैं। मोहम्म सिराज अब इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट कल्ब के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने एलवी इंश्योरेंस काउंटी चैंपियनशिप के लिए वार्विकशायर के साथ करार किया है।

Mohammed Siraj

मोहम्म सिराज ने इस टीम के साथ किया करार

मोहम्म सिराज एलवी इंश्योरेंस काउंटी चैंपियनशिप के सीजन के लिए आखिरी तीन मैचों के लिए वार्विकशायर के साथ जुड़े रहेंगे। टीम ने तीन मैचों के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ करार किया है। इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के दौरान जहां उन्होंने मेजबान टीम की पहली पारी में 4/66 रन बनाए थे। सिराज ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आउटस्विंगर उनके लिए काम नहीं कर रहा था, इसलिए उन्होंने इस पर काम किया।

वार्विकशायर संग खेलने को बेताब सिराज

वार्विकशायर द्वारा साइन किए जाने के बाद सिराज ने कहा कि मैं वार्विकशायर टीम के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने हमेशा भारत के साथ इंग्लैंड में खेलने का आनंद लिया है और मैं काउंटी क्रिकेट का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। मैं इस अवसर के लिए वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और बीसीसीआई दोनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

26 मैचों में झटके हैं 57 विकेट

वहीं इस मामले को लेकर क्रिकेट के निदेशक पॉल फारब्रेस ने कहा कि सिराज टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी साबित होंगे। हम वार्विकशायर में उनका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उनका ज्ञान और अनुभव हमारे लाइन-अप को और मजबूती लाने का काम करेगा। सिराज के पास गेंद को दोनों तरह से स्विंग करने की क्षमता है और अब तक उन्होंने सभी प्रारूपों में 26 मैच खेले हैं और 57 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+