'पिछले बोर्ड में खिलाड़ियों को इज्जत नहीं मिली', रमीज राजा समेत पूर्व PCB सदस्यों पर बरसे वहाब रियाज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ रमीज राजा समेत पीसीबी के कई सदस्यों को बाहर कर दिया गया था जिसके बाद वहाब रियाज ने इन लोगों के खिलाफ खुलकर बात की है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में अब काफी बदलाव हो चुका है। हालांकि ये सब फिलहाल अंतरिम तौर पर हो रहा है। स्थायी नियुक्तियां अभी होने बाकी हैं। फिलहाल पिछले पीसीबी चीफ रमीज राजा की स्थिति देखने लायक हैं जो पाकिस्तान क्रिकेट के आकाओं की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं खिलाड़ी रमीज राजा की। ऐसे ही अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने पीसीबी के पूर्व सदस्यों की जमकर आलोचना की, जिसमें चेयरमैन रमीज राजा और मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम शामिल थे।
बाए हाथ का तेज गेंदबाज हाल ही में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेलकर वापस आया था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पिछले बोर्ड के तहत सम्मानित महसूस नहीं करते थे।
समा न्यूज से बात करते हुए वहाब कहते हैं, "हमें पिछले बोर्ड के साथ बहुत कठिनाइयां हुईं। हमें चीजें बताई गईं 'आपको पता नहीं है कि आपको एडजस्ट करना कितना मुश्किल है, कोई भी आपको टीम में नहीं रखेगा'। इससे हमें ऐसा महसूस हुआ जैसे हम लूलंगड़े लूले खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल में कभी कुछ हासिल नहीं किया है।'
वहाब दिसंबर 2020 से पाकिस्तान के लिए नहीं खेले हैं। उन्होंने कहा कि शायद बाबर को भी सिलेक्शन पैनल के साथ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा, "कभी-कभी मुझे ऐसा लगता था जैसे बाबर को कुछ बयान देने के लिए कहा गया हो। बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम में अनुभव जोड़ने की बात करते थे, लेकिन वास्तविक टीम में कोई अनुभव नहीं था।"
हाल ही में राजा की जगह नजम सेठी को पीसीबी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वसीम को भी बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद शाहिद अफरीदी की अंतरिम अध्यक्षता में राव इफ्तिखार अंजुम और अब्दुल रज्जाक वाले 3 सदस्यीय पैनल को नामित किया गया है।
पाकिस्तान हाल ही में बेन स्टोक्स की इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज 0-3 से हार गया और वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में भाग ले रहा है जहां कराची के नेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट काफी रनों के साथ जा रहा है।
पिछले पाक क्रिकेट बोर्ड के तहत पाकिस्तान सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतर करने के बावजूद यूएई में एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 जीतने में भी नाकाम रहा। हालांकि वे दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचे थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications