Sehwag Aarti Divorce: 21 साल बाद सहवाग और आरती की शादी में आई दरार? दिवाली पर सामने आई ऐसी फोटो फैंस हुए हैरान
Sehwag Aarti Divorce News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की हालिया दिवाली पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने पारंपरिक पोशाक में सजे अपने और अपने बच्चों के साथ एक पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इस तस्वीर से उनकी पत्नी आरती सहवाग की गैरमौजूदगी ने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया।
दिवाली पर सहवाग ने शेयर की तस्वीर (Sehwag Aarti Divorce News)
तस्वीर शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। फैंस ने तुरंत पूछना शुरू कर दिया कि सहवाग की पत्नी कहां हैं? कुछ यूजर्स ने तो इससे भी आगे बढ़कर अटकलें लगाना शुरू कर दिया और उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों को हवा दी, जिसमें तलाक की अपुष्ट खबरें भी शामिल थीं। इससे पहले भी सहवाग और आरती की तलाक की खबरें सामने आती रही हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल
हालांकि, 2004 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने हमेशा अपने निजी जीवन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है। वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वे काफी प्राइवेट हैं। फैंस के सवालों और अफवाहों के बावजूद न तो वीरेंद्र सहवाग और न ही आरती सहवाग ने अब तक इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
इन खिलाड़ियों ने दी दीवाली की शुभकामनाएं
इसके अलावा दिवाली के पावन पर्व पर भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने लिखा कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन प्रकाश, प्रेम और अनंत आनंद से भरा रहे। वहीं, भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता। आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications