VIDEO: वीरेंद्र सहवाग ने फैंस को दिया शादी का न्यौता? वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात
Virender Sehwag Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मामलों के कारण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि सहवाग अपनी पत्नी आरती से अलग हो रहे हैं और दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच सहवाग को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया।
सहवाग ने फैंस को दिया शादी का न्यौता? (Virender Sehwag Video)
तलाक की अफवाहों के बावजूद न तो सहवाग और न ही आरती ने इस मामले पर कोई टिप्पणी की। उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें लगातार बढ़ रही हैं। फैंस और मीडिया सच्चाई के बारे में लगातार अटकलें लगा रहे हैं। इस चर्चा के बीच सहवाग ने अब सभी को एक शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। बता दें कि यह शादी उनकी अपनी नहीं है। बल्कि सहवाग लोगों को आदिवासी समुदाय की अनाथ लड़कियों की शादी में आमंत्रित कर रहे हैं।

सहवाग ने कही दिल छू लेने वाली बात
सहवाग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों को बुंदेलखंड के बाघेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के बारे में बताया है। इस कार्यक्रम में अनाथ लड़कियों और आदिवासी समुदाय की लड़कियों की शादियां होंगी। सहवाग ने कहा कि जय सियाराम जय बागेश्वर धाम। 2025 में फरवरी को निराश्रित बेटियों का कन्या विवाह महोत्सव बुंदेलखंड में होने वाला है जिसमें 151 आदिवासी समाज की बेटियां हैं और 140 सभी समाज की बेटियां हैं।
बागेश्वर धाम में फैंस को किया आमंत्रित
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए सहवाग ने कहा कि यह उत्तम प्रेरणादायक है कि मंदिरों की दान पेटियों की राशि से गरीबों की बेटियों का घर बसाया जा सकता है हम भी पहुंच रहे हैं , आप सब भी 22 फरवरी से 26 फरवरी के उत्सव में बागेश्वर धाम पहुंचे। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग अक्सर सामाजिक कार्यों और धर्मार्थ गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सामूहिक विवाह के लिए यह निमंत्रण जरूरतमंद लोगों, खासकर हाशिए पर पड़े समुदायों की मदद करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को बताने का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications