Asia Cup 2023: 'बारिश के टाइम तो चाय-पकौड़े रखते हैं...,' भारत-पाक मैच को लेकर सहवाग ने ACC पर कसा तंज

Asia Cup 2023: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मौजूदा एशिया कप के शेड्यूल को लेकर एसीसी (ACC) पर कटाक्ष किया है। सहवाग की यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कैंडी में बारिश के कारण ब्लॉकबस्टर मैच रद्द होने के बाद आई है।

दरअसल, भारत द्वारा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बाद मौजूदा एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया जा रहा है। बारिश के कारण पूरी दूसरी पारी धुल जाने के बाद भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला समाप्त हो गया।

virender sehwag

सहवाग ने एसीसी पर कसा तंज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सहवाग ने पोस्ट किया कि, बारिश के टाइम तो चाय पकौड़े रखते हैं यार। एशिया कप भी रख दिया। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने भी एशिया कप के शेड्यूल को लेकर एसीसी की आलोचना की थी। सेठी ने कहा कि यूएई में खेलने के उनके सुझाव को ठुकरा दिया गया और श्रीलंका को जगह देने के लिए 'खराब बहाने' बनाए गए।

बारिश के कारण बेनतीजा रहा भारत-पाक मैच
एशिया कप 2023 का तीसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। ऐसे में दोनों टीमों के खाते में एक-एक प्वाइंट आ गया। एशिया कप 2023 में 4 सितंबर को भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी।

नेपाल के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला
टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मैच जीतकर सुपर 4 स्टेज के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। ऐसे में नेपाल के खिलाफ भारत के टॉप ऑर्डर में संभवत: बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+