'तुम सबके लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं...', अख्तर-अकरम को सहवाग ने दिया खुला चैलेंज
Virender Sehwag viral video: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर वीरेंद्र सहवाग अक्सर फैंस के सामने अपनी राय रखते हैं। वीरेंद्र सहवाग को मुल्तान का सुल्तान कहा जाता है। वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के मुल्तान में जाकर तिहरा शतक जड़कर खुद को वहां का सुल्तान घोषित कर दिया था। वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं।
सहवाग का वीडियो आया सामने: हाल ही में वीरेंद्र सहवाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, वसीम अकरम और वकार यूनुस को चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग इस वीडियो में कहते हैं कि यहां तो सारे ही गेंदबाज हैं कोई नहीं मैं तुम सभी के लिए अकेला ही काफी हूं।

एक साथ नजर आएंगे दिग्गज: दरअसल, यह वीडियो आईएल टी20 से जुड़ा है। भारत और पाकिस्तान के पांच दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर डीपी वर्ल्ड आईएल टी20 में कमेंट्री करने वाले हैं। डीपीएल टी-20 के प्रमोशन के तहत वीरेंद्र सहवाग ने इस तरह का मजाकिया बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो हो रहा वायरल: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग नजर आते हैं। वीरेंद्र सहवाग से एंकर कुछ बातचीत कर रही होती है। इसी दौरान शोएब अख्तर वहां आ जाते हैं और शोएब अख्तर कहते हैं अरे भाई यहां किसको बुला रखा है। मैं तो समझा था की बॉलर को बुलाया गया होगा लेकिन यहां तो सहवाग है। इस पर सहवाग कहते हैं पहली गेंद पर चौका मारना मेरा काम है तुम्हारा नहीं।
सहवाग ने लिए मजे: सहवाग और शोएब अख्तर के बीच बातचीत चल ही रही होती है कि वकार यूनुस और वसीम अकरम वीडियो कॉल को ज्वाइन कर लेते हैं। इस पर शोएब अख्तर हंसते हुए कहते हैं कि वही वीरू डरना नहीं। पिछली बार जब हम तीनों मिले थे ना तब तुम अपना चश्मा साफ कर रहे थे। इस पर वकार हंसने लगते हैं। सहवाग जवाब देते हैं कि शोएब बवाल करना अच्छी बात है लेकिन थोड़ा कंट्रोल में चश्मा साफ करके अब मैं लेंस पहनता हूं। तुम्हारा खूबसूरत चेहरा देखने के लिए।
मैं अकेला ही काफी हूं: इसके बाद हरभजन सिंह भी वीडियो को ज्वाइन कर लेते हैं और हरभजन सिंह को देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग कहते हैं अरे सच में क्या यहां सिर्फ बॉलर ही अलाउड है क्या? कोई बात नहीं तुम सबके लिए मैं अकेला ही काफी हूं। बता दें की 19 जनवरी से इस लीग की शुरुआत होने जा रही है जिसमें यह सभी खिलाड़ी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications