'छमिया नाच रही है', LIVE मैच में सहवाग ने कोहली को लेकर किया भद्दा कमेंट, अब पड़ रही है फटकार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।

एजबेस्टन, 4 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के पास कुल बढ़त 257 रन की हो गई है और अभी भी मैच में पूरे दो दिन का खेल बचा हुआ है। इसी बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, मैच के तीसरे दिन कमेंट्री बॉक्स में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने विराट कोहली (Virat Kohli) का जमकर मजाक उड़ाया।

कोहली को डांस पड़ा भारी

कोहली को डांस पड़ा भारी

कमेंट्री बॉक्स में वीरू ने कोहली को लेकर ऐसा कुछ कहा जो किंग के फैंस को वाकई में पसंद नहीं आएगा। दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 62वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने मैथ्यू पॉट्स को आउट किया, तो विराट कोहली डांस करते हुए जश्न मनाने लगे। विराट अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर अपने ही स्टाइल में विकेट का जश्न मनाते हुए नजर आए। बस फिर क्या था, कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान को देखकर ताना कस डाला। लाइव मैच में कमेंट्री करते हुए सहवाग ने कहा- 'देखो छमिया नाच रही है।'

सहवाग की लगाई गई क्लास

सहवाग की लगाई गई क्लास

वीरू के इस कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। विराट कोहली को छमिया बोलना वीरेंद्र सहवाग को काफी महंगा भी पड़ा। कोहली के चाहने वालों में सहवाग को खूब फटकार लगाई। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- सहवाग की कमेंट्री औसतदर्जे से भी खराब है। उन्हें नहीं पता कि क्या और कैसे अपनी बात कहनी चाहिए। वह वाकई में बहुत घमंडी इंसान है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- यह मेरी समझ से बाहर है कि क्यों वीरेंद्र सहवाग को कमंट्री में रखा गया है।

वीरू ने पहले भी किए अटपटे कमेंट

वीरू ने पहले भी किए अटपटे कमेंट

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब वीरेंद्र सहवाग अपने किसी कमेंट के चलते चर्चा में आए हो। इससे पहले भी वह कई बार काफी अटपटे बयान दे चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान एक बार सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को '10 करोड़ की चियरलीडर' तक कह दिया था। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेकर भी एक बार वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी की वजह से नहीं बल्कि पूरी टीम के अच्छे प्रदर्शन के चलते 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+