Virat Kohli को मिलने वाली थी टेस्ट कप्तानी? फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बदल गया सबकुछ
Virat Kohli, Retirement: विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिल और धड़कन माने जाते रहे हैं। ऐसे में इन दोनों के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इनके संन्यास के बाद बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं, और यह चर्चा का विषय बन गया है कि उनके फैसले के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
विराट कोहली को मिलने वाली थी कप्तानी (Virat Kohli, Retirement)
स्पोर्ट्स टुडे की वीडियो रिपोर्ट में विराट कोहली को एक बड़ा खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली को दोबारा टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जा रही थी। भारत की एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद ऐसी चर्चाएं हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली के करीबी लोगों का मानना था कि उन्हें कप्तानी सौंपी जानी थी, लेकिन अचानक परिस्थितियां बदल गईं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को मिली हार
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कोहली के लिए नेतृत्व की वापसी की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, बाद में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई और विराट कोहली को दोबारा कप्तान बनने के लिए अप्रोच नहीं किया गया। इस बात की खबर कोहली को बाद में दी गई और यही वजह है कि उन्होंने इंग्लैंड जैसे अहम दौरे से पहले संन्यास लेने का फैसला किया।
टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई के बीच हुई चर्चा
भारत की हार के बाद टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई में अचानक कप्तानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। रिपोर्ट में कहा गया कि युवा कप्तान की तलाश हो रही थी। विराट कोहली को कप्तानी मिलने की उम्मीद थी, और उन्होंने बीसीसीआई के निर्देश पर फरवरी में दिल्ली के लिए रणजी मैच भी खेला था। हालांकि, अप्रैल में उन्हें सूचित किया गया कि वह केवल खिलाड़ी के रूप में खेलते रहेंगे। इसके बाद, कोहली ने रिटायरमेंट का फैसला लिया, जिससे टीम के भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े हो गए।












Click it and Unblock the Notifications