विराट कोहली की फिटनेस का जवाब नहीं, ऋषिकेश में बेटी को कंधे पर बिठाकर चढ़ा पहाड़

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश में ट्रैक करने पहुंचे। कोहली ने इस दौरान अपनी बेटी को कंधे पर बिठाकर पहाड़ पर चढ़ाई की।

Virat kohli trek with Anushka Sharma in Rishikesh

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कोहली और रोहित समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। विराट कोहली भी हाल ही में अपनी फैमिली के साथ ऋषिकेश का ट्रिप मारकर आए हैं, जहां उन्होंने स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम पहुंचकर उनके दर्शन किए थे। इसके अलावा कोहली ने फैमिली के साथ ऋषिकेश में ट्रैक का भी आनंद उठाया।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर डाली फोटोज

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर डाली फोटोज

बुधवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें कोहली और अनुष्का के साथ-साथ उनकी बेटी भी इस ट्रैक पर उनके साथ नजर आ रही है। अनुष्का द्वारा पोस्ट की गई फोटोज में विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को एक बेबी कैरियर में अपने कंधों पर बिठाए हुए नजर आ रहे हैं। वामिका को लेकर कोहली पहाड़ चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही एक फोटो में विराट कोहली बेटी वामिका को लेकर पानी से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

फोटोज में नहीं दिखा वामिका का चेहरा

फोटोज में नहीं दिखा वामिका का चेहरा

अनुष्का शर्मा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "पहाड़ों में एक पहाड़ है और ऊपर कोई नहीं है। अनुष्का के अलावा विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। कोहली ने अनुष्का की पोस्ट पर भी कॉमेंट सेक्शन रेड हर्ट इमोजी पोस्ट की है। आपको बता दें कि इन तस्वीरों में भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर किसी के सामने नहीं रखा है।

फोटोज पर यूजर्स ने किए शानदार कॉमेंट

फोटोज पर यूजर्स ने किए शानदार कॉमेंट

अनुष्का और विराट कोहली की इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर फोन कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा है, "आप लोग कमाल के हैं, अपने बच्चों को असली और खूबसूरत भारत दिखाना सबसे अच्छी बात है।" एक्ट्रेस निम्रत कौर ने भी अनुष्का के पोस्ट पर कॉमेंट सेक्शन में रेड हर्ट इमोजी पोस्ट किया है। कई अन्य लोगों ने प्रकृति-प्रेमी होने और 'अतुल्य भारत' की खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए अनुष्का और विराट की प्रशंसा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+