खुल गया KING KOHLI की फिटनेस का राज.. स्पेशल मास्क लगाकर 10 मिनट तक की ट्रेनिंग

टूर्नामेंट में अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक ही रहा है। दो मैचों में वह 94 रन बना चुके हैं। विराट धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं, जो वाकई में टीम के लिए अच्छे संकेत हैं।

नई दिल्ली, 3 सितंबर: एशिया कप में लगातार दो मैच जीतकर भारत ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला रविवार को फिर से एक बार चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट में अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक ही रहा है। दो मैचों में वह 94 रन बना चुके हैं। विराट धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं, जो वाकई में टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर किंग कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

किंग का नया अवतार

किंग का नया अवतार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को ट्रेनिंश सेशन के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान को 'हाई एल्टीट्यूड मास्क' के साथ पूरे 10 मीनट तक दौड़ लगाते हुए देखा गया। ये स्पेशल मास्क पहनकर दौड़ लगाते विराट की वीडियो और कई फोटोज को ट्वीटर पर देखा जा सकता है। सभी ये जानने के लिए इच्छुक है कि आखिरी कोहली ये कुछ अलग सा दिखने वाला मास्क लगाकर रनिंग क्यों कर रहे हैं?

आखिर क्या है ये हाई एल्टीट्यूड मास्क?

आखिर क्या है ये हाई एल्टीट्यूड मास्क?

दरअसल, यह मास्क फेफड़ों की क्षमता का विस्तार और सुधार करने में मदद करता है। इससे स्टेमिना में भी सुधार आता है। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और कम हवा में भी बेहतर काम कर सकते हैं। विराट कोहली हमेशा अपनी जबर्दस्त फिटनेस के चलते चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनको जिम में पसीना बहाते और कड़ी मेहनत करते देखा जा सकता है। कोहली की फिटनेस ही उन्हें दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग बनाती है।

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बनाई थी फिफ्टी

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बनाई थी फिफ्टी

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान ने फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने एक चौके और 3 छक्के जड़े। हालांकि कोहली का स्ट्राइक रेट उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन फिर भी यह पारी कई मायनों में खास रही। आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट का रन बनाना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 34 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया था।

फिर दुबई में होगा आमना-सामना

फिर दुबई में होगा आमना-सामना

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में आमने-सामने होंगी। भारत ने जहां पाकिस्तान को 5 विकेट और हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर-4 का टिकट कटाया, तो पाकिस्तान ने भी टीम इंडिया से मिली हार का बाद हॉन्ग कॉन्ग को एकतरफा मुकाबले में पूरे 155 रनों से मात दी। अब देखने दिलचस्प रहेगा कि रविवार को कौन किस पर भारी पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+