रणवीर इलाहबादिया मामले पर विराट कोहली का एक्शन, युवराज सिंह का भी मिला साथ, फैन्स ठोक रहे सलाम
Virat Kohli and Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया के इंडियाज गोट लेटेन्ट एपिसोड के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं और अब मामला काफी आगे चला गया है। उनके ऊपर कड़े एक्शन की मांग हो रही है और केस भी दर्ज हुआ है। माता-पिता के यौन सम्बन्धों को लेकर घटिया बयान रणवीर ने दिया था।
इलाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर कई बड़े सेलिब्रिटी आया करते थे और इंटरव्यू देते थे। अपने चैनल पर पोडकास्ट के माध्यम से इस युवा लड़के ने काफी पैसा कमाया और कम समय में ही नाम भी हुआ लेकिन एक खराब हरकत ने सब तबाह कर दिया। बाद में रणवीर ने माफ़ी मांगी लेकिन उससे कुछ नहीं होना था।

कई धांसू क्रिकेटरों का इंटरव्यू करने वाले इस यूट्यूबर के फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली हैं। विराट कोहली को लेकर एक बार एएनआई के पोडकास्ट पर रणवीर ने यह बताया था कि उनका पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी कौन है। तब उन्होंने कोहली के बारे में बताया था।
Virat Kohli का Ranveer Allahbadia मामले पर एक्शन
सोशल मीडिया पर अब एक बहस छिड़ गई है कि कोहली ने हालिया मामले को देखते हुए रणवीर इलाहबादिया को इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैन्स कोहली के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स ने कोहली के फॉलोइंग लिस्ट के स्क्रीन शॉट दिखाए हैं, उनमें सर्च करने पर पता चलता है कि कोहली ने अब रणवीर को अनफॉलो कर दिया है।
Ranveer Allahbadia पर युवी का रुख
इसी तरह युवराज सिंह को लेकर भी खबर है कि उन्होंने भी रणवीर को फॉलो करना बंद कर दिया है। रणवीर ने शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, चहल, युवराज सिंह आदि प्लेयर्स का इंटरव्यू किया था। उनकी इच्छा थी कि वह और बड़े नामों को अपने पोडकास्ट पर बुलाए।
Ranveer Allahbadia करना चाहते थे बड़े लोगों का इंटरव्यू
रणवीर ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गजों का इंटरव्यू करने की इच्छा जताई थी लेकिन एक गलती पूरी मेहनत और कामों पर पानी फेर गई। हाल ही में रोते हुए एक वीडियो जारी कर रणवीर इलाहबादिया ने कहा था कि सब खत्म हो गया। पूरा काम बंद हो गया और गलती मेरी ही है।












Click it and Unblock the Notifications