विराट कोहली का यह रिकॉर्ड उन्हें टीम से बाहर करने वालों का कर देगा मुंह बंद, रोहित-धवन और केएल राहुल हैं पीछे

नई दिल्ली, जुलाई 15। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली प्रदर्शन के लिहाज से इन दिनों आलोचकों के जबरदस्त निशाने पर हैं। कोहली का फॉर्म उनके लिए इतना बड़ा सिरदर्द बन चुका है कि वो अब बल्लेबाजी के दौरान काफी दबाव में नजर आते हैं। विराट कोहली के बल्ले से 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं आया है, जो काफी हैरानी वाली बात है जबकि उन्होंने पिछले एक दशक में वर्ल्ड क्रिकेट पर एकछत्र राज किया है। कोहली के इस बुरे दौर के बीच उन्हें टीम से बाहर किए जाने की भी मांग उठने लगी हैं। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मैनेजमेंट अभी भी कोहली को मौका देना चाहता है।

Recommended Video

    Virat Kohli के खराब दौर में भी उनके ODI Record आपको हैरान कर देंगे | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    वनडे में कोहली की बादशाहत कायम

    वनडे में कोहली की बादशाहत कायम

    इन सभी के बीच विराट कोहली का बल्ला भले ही लंबे समय से शांत हो, लेकिन फिर भी वनडे फॉर्मेट में उनकी बादशाहत कायम है। दरअसल, 2019 वर्ल्ड कप के बाद से वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली अभी भी सबसे आगे हैं। विराट ने 2019 विश्व कप के बाद से अभी तक वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 1041 रन बनाए हैं। हालांकि इस समयसीमा में कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इस लिस्ट में केएल राहुल के 930 रन हैं और वो दूसरे स्थान पर हैं। वहीं शिखर धवन 844 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    यह खास रिकॉर्ड भी है कोहली के नाम

    यह खास रिकॉर्ड भी है कोहली के नाम

    इसके अलावा विराट कोहली 2020 के बाद से टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी 7वें नंबर पर हैं। कोहली ने 2020 के बाद से अब तक भारत के लिए 60 मैचों की 71 पारियों में सभी फॉर्मेट में मिलाकर 2237 रन बनाए हैं। इनमें टी20 के अंदर उनके बल्ले से 663 रन, वनडे में 702 रन और टेस्ट मैच में 767 रन निकले हैं। कोहली इस मामले में सबसे आगे हैं। उनके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है, जिन्होंने 2020 के बाद 2213 रन बनाए हैं। वहीं रोहित ने 2039 रन बनाए हैं।

    क्यों हो रही है विराट को फिर टीम से निकालने की मांग?

    क्यों हो रही है विराट को फिर टीम से निकालने की मांग?

    दरअसल, विराट कोहली पिछले एक दशक के दौरान जो खेले हैं, उसके मुताबिक उनका मौजूदा फॉर्म नहीं चल रहा है। विराट अपने खेल को एक अलग लेवल पर ले गए हैं, जहां उनके अच्छे प्रदर्शन का मतलब सिर्फ शतक से होता है और पिछले 3 साल से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर अभी तक 70 इंटरनेशनल सेंचुरी लगा चुके हैं। वनडे में उनके नाम 43 शतक हैं। आईपीएल 2022 के बाद से विराट के प्रदर्शन का स्तर और अधिक गिरा है। पूरे आईपीएल में वो फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में और फिर टी20 और अब वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+