Virat Kohli Salary: 21 करोड़ नहीं विराट कोहली के हाथ आएंगे सिर्फ 13 करोड़! सामने आई बेहद चौंकाने वाली वजह
Virat Kohli Salary: पूर्व भारतीय कप्तान और आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2025 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से विराट कोहली को आईपीएल के 18वें सीजन में 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। आरसीबी ने एक बार फिर कोहली पर भोरसा जताते हुए उन्हें अपने साथ बरकरार रखा है।
आखिर कितनी रकम पाएंगे कोहली (Virat Kohli Salary)
ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आरसीबी की तरफ से 21 करोड़ की सैलरी पाने वाले विराट कोहली को हाथ में कितने पैसे मिलेंगे। विराट कोहली की सैलरी में पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन टैक्स और बिजनेस एडवाइजरी फर्म टैक्सोलॉजी इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि कोहली की आईपीएल सैलरी 2008 से 2010 तक केवल 12 लाख रुपये थी। लेकिन अब उन्हें एक सीजन के लिए 21 करोड़ दिए जाते हैं।

आईपीएल किस सीजन कोहली को मिले कितने पैसे
साल 2010 के बाद विराट कोहली की कमाई में भारी वृद्धि देखी गई। 12 लाख से विराट कोहली 2011-2013 तक 8.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गए। साल 2014 से 2017 तक कोहली को 12.5 करोड़ रुपये मिले और 2018 से 2021 के बीच उनकी कमाई 17 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, टैक्सोलॉजी इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, 2022-2024 सीज़न में उनकी कमाई घटकर 15 करोड़ रुपये रह गई, जो 2025 में 40 प्रतिशत बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गई है।
कोहली को मिलेंगे सिर्फ इतने पैसे
आईपीएल की कमाई को "बिजनेस या प्रोफेशन से हुई आय" के तौर पर माना जाता है, जो इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत आती है। इस तरह, विराट कोहली की 21 करोड़ रुपये की सैलरी पर 30% का टैक्स लागू होता है, जिससे उनका टैक्स 6.3 करोड़ रुपये होता है। इसके बाद, जब इनकम 5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो, तो अतिरिक्त 25% सरचार्ज भी लागू होता है, जो कोहली की सैलरी से और 1.575 करोड़ रुपये कटते हैं।
इसके साथ ही 4% का सेस भी जुड़ता है, जो 31 लाख रुपये होता है। इन सभी कटौतियों के बाद कोहली की 21 करोड़ रुपये की सैलरी से कुल 8.185 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में कटते हैं, और अंततः उन्हें लगभग 12.815 करोड़ रुपये (13 करोड़ रुपये के करीब) मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications