कौन है भारतीय टीम का सबसे शरीफ खिलाड़ी? दिन में पांच बार करता है पूजा, लड़कियों से भागता है दूर
Virat Kohli on Cheteshwar Pujara: पिछली दो बार से भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही है। पहली बार साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी बार साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था।
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट में बेस्ट
टेस्ट फॉर्मेट में भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा लगातार रन बनाते हुए दिखे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से चेतेश्वर पुजारा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लेकिन वह एक बार फिर से दमदार वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट में जमकर मेहनत कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और तब से लेकर वह इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के बेस्ट खिलाड़ी बने हुए हैं।

विराट कोहली ने किया था खुलासा
चेतेश्वर पुजारा को लेकर विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया था। दरअसल, कुछ साल पहले विराट कोहली द कपिल शर्मा शो में पहुंचे हुए थे। जहां पर उनसे पूछा गया था कि भारतीय टीम में सबसे शरीफ खिलाड़ी कौन है? इस पर विराट कोहली ने जवाब देते हुए कहा था कि चेतेश्वर पुजारा। मैंने उससे ज्यादा शरीफ किसी भी खिलाड़ी को आज तक नहीं देखा है।
दिन में पांच बार करते हैं पूजा
विराट कोहली ने बताया कि जैसे उसका नाम है पुजारा तो वह दिन में पांच बार भगवान की पूजा करते हैं। इसके अलावा उनकी वाइफ का नाम भी पूजा ही है और वह लड़कियों से काफी दूर भागते हैं। चेतेश्वर पुजारा के बारे में यह खुलासा जानकर वहां मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। जबकि विराट कोहली और कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications