Video: जब पैसे नहीं थे विराट कोहली कहां जाते थे दिल्ली में कपड़े खरीदने, खुद कहा- रोड साइड स्कूटी लगाकर...
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेल रहे हैं। विराट कोहली पिछले साल से अपने शानदार फॉर्म में हैं। इसको लेकर विराट कोहली हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते रह

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फैंस हमेशा उनकी निजी जिंदगी, उनकी पसंद-नापसंद, उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में जानना चाहते हैं। विराट कोहली पिछले एक दशक से भी अधिक वक्त से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। कोहली एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके एशिया में सबसे ज्यादा फोलोअर्स हैं। आज हम आपको कोहली के उस वक्त के बारे में बताने जा रहे हैं, जब वह लाइम लाइट से दूर थे।
विराट कोहली दिल्ली के एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते थे। जब वह दिल्ली में रहते थे, उनके पास लग्जरी ब्रैंड के कपड़े और जूते खरीदने के पैसे नहीं होते थे, तो ऐसे वह दिल्ली के लोकल मार्केट में जाकर शॉपिंग करते थे। ये बात खुद विराट कोहली ने बताई है।
विराट कोहली ने हमेशा ये बात की है कि कैसे क्रिकेट और फैंस के मिले प्यार ने उनके जीवन को बदल दिया है। विराट कोहली ने बहुत ही कम उम्र में आसमान छू लिया था और तभी से वह अपनी शानदार क्रिकेट खेल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
विराट कोहली ने भारत की अंडर -19 क्रिकेट टीम को ICC विश्व कप की जीत दिलाई और वह एमएस धोनी की 2011 विश्व कप विजेता टीम का भी एक अहम हिस्सा थे।
विराट कोहली ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स से बात करते बताया कि जब उनके पास पहले पैसे नहीं होते थे तो वह दिल्ली के किस मार्केट से शॉपिंग करते थे।
ये है विराट कोहली का फेवरेट मार्केट
विराट कोहली ने कहा, ''मैं लाइमलाइट में आने से पहले पूरी दिल्ली स्कूटी से घूमता था। मैं पश्चिमी दिल्ली के ज्वाला हेरी मेन बाजार स्कूटी से जाता था। रोड साइड स्कूटी कहीं भी पार्क कर देता था और जींस खरीदने के लिए तिब्बती बाजार चला जाता था। यहां से मैंने सबसे ज्यादा जींस और टीशर्ट खरीदी है।''
'तिब्बती बाजार में सबसे अच्छी जींस मिलती है...'
विराट कोहली ने कहा, ''मेरे बचपन के दौरान, पश्चिमी दिल्ली में ज्वाला हेरी बजारा मेरा पसंदीदा बाजार था। मैं वहां अक्सर जाता था। मैं कभी-कभी अपनी स्कूटी खड़ी कर वहां घूमा करता था। तिब्बती बाजार में सबसे अच्छी जींस मिलती है। मैंने वहां से बहुत कुछ खरीदा है।''
बता दें कि दिल्ली का ज्वाला हेरी बाजार कपड़े, खाना-पीना से लेकर कंप्यूटर और आभूषण तक के लिए मशहूर है। इस बाजार में काफी भीड़ होती है।
' मुझे यह भी याद नहीं कि पिछली बार दिल्ली में पैदल कब चला था...'
विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह आम लोगों की तरह सड़कों पर चलना बहुत मिस करते हैं। विराट कोहली ने कहा, ''अगर मुझे आजादी से कुछ करने का मौका मिले तो मैं किसी गाड़ी या बाइक पर नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह देश में अलग-अलग जगहों पर घूमना चाहूंगा, पैदल चलना चाहता हूं। यह एक ऐसी चीज है जिसकी मुझे बहुत याद आती है।''
विराट कोहली ने आगे कहा, ''मैं दिल्ली में बचपन के दिनों को बहुत याद करता हूं। मैं वहां जाकर घंटों टहलना चाहता है। मैं ईमानदारी से बस घूमना चाहता हूं। सड़क पर चलना, किसी भी दुकान पर जाना, खाने या कुछ खरीदने का एक अलग ही आनंद है। मुझे यह भी याद नहीं कि पिछली बार मैं यहां सड़क पर कब चला था।''












Click it and Unblock the Notifications