Virat Kohli की वजह से 24,186 करोड़ की कंपनी ने लिया गजब का फैसला! खुशी से झूम उठे फैंस
Ranji Trophy, Virat Kohli: दिल्ली और रेलवे के बीच खेला जाने वाला रणजी मैच को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले हैं। इससे पहले विराट कोहली ने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह किसी डोमेस्टिक टूर्नामेंट में नजर नहीं आए हैं।
विराट कोहली रणजी में लेंगे हिस्सा (Ranji Trophy, Virat Kohli)
कोहली ने रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उन्हें वार्म-अप के तौर पर दौड़ते और फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। हालांकि कोहली को मैच के लिए कप्तानी की पेशकश की गई थी, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने इसे ठुकरा दिया। मैच से पहले वह भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। कोहली की ट्रेनिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

10,000 लोगों को मिलेगी फ्री एंट्री
कोहली की वापसी को लेकर उत्साहित फैंस के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने इसके लिए 10,000 निःशुल्क सीटें आरक्षित की हैं। एसोसिएशन ने निजी सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है और कार्यक्रम के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए दिल्ली पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। कोहली की वजह से इस मुकाबले को देखने के लिए भारी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
जियो सिनेमा ने लिया बड़ा फैसला
विराट कोहली की लोकप्रियता और जनता के बीच मैच की हाई डिमांड को देखते हुए 24 हजार 186 करोड़ की कंपनी जियो सिनेमा ने बड़ा निर्णय लिया है। इस मैच को स्ट्रीम करने की जिम्मेदारी जियो सिनेमा ने ली है, जिसमें दिल्ली का मुकाबला रेलवे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
कोहली ने की जमकर प्रैक्टिस
अपने अभ्यास सत्र के दौरान कोहली ने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ़ फुर्तीला फुटवर्क और प्रभावशाली स्ट्रोक दिखाए। उन्होंने स्पिनरों से निपटने में काफी समय बिताया और फिर बगल की पिच पर तेज गेंदबाजों का सामना करने चले गए। इस टीम में बाएं और दाएं हाथ के पांच गेंदबाज़ शामिल थे, इन तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ़ कोहली ने जमकर प्रैक्टिस की।












Click it and Unblock the Notifications