IPL 2023: RCB के प्लेऑफ से बाहर होने पर नवीन उल हक ने उड़ाया मजाक, कोहली के फैंस ने लगा दी क्लास
IPL 2023: नवीन उल हक और कोहली के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल के मैच नंबर 43 के बाद से दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग का अब फैंस भी हिस्सा बन गए हैं।

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के आखिरी लीग मैच के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी सफर समाप्त हो चुका है। टूर्नामेंट का आखिरी लीग स्टेज मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया गया। इस रोचक मुकाबले में टाइटंस ने चैलेंजर्स को 6 विकेट से हराकर उनकी घर वापसी कर दी है। इस बीच फैंस का मानना है कि एलएसजी के नवीन उल हक को आरसीबी का मजाक उड़ाया है, और उनकी इंस्टा पोस्ट से ये स्पष्ट भी हो रहा है।
दरअसल, नवीन उल हक और कोहली के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल के मैच नंबर 43 के बाद से दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग का अब फैंस भी हिस्सा बन गए हैं। अब तक के मैच में विराट कोहली के फैंस द्वारा नवीन उल हक को ट्रोल करते देखा गया, लेकिन प्लेऑफ से आरसीबी के बाहर होते ही। नवीन ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे सीधे तौर पर विराट से जोड़कर देखा जा रहा है।
आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने अंतिम लीग मैच में टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटंस से हार गई और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। इसके बाद नवीन-उल-हक़ ने आरसीबी को प्लेऑफ से बाहर होने पर ट्रोल किया है। हालांकि, विराट कोहली के फैंस ने भी लगे हाथ नवीन की क्लास लगना शुरू कर दिया।
नवीन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फनी मीम शेयर किया है, जिसमें एक शख्स को जोर-जोर से हंसते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के बाद फैंस द्वारा कयास लगाया जाने लगा कि ये विराट कोहली और RCB की टीम को चिढ़ाने के लिए किया गया है।
दरअसल, 21 मई को आईपीएल के 70वें मैच में जीटी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को हरा दिया। टाइटंस से 6 विकेट से हार के बाद आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गई। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications