RCB vs SRH: एक रन बनाते ही नया कीर्तिमान रच देंगे कोहली, कोई बल्लेबाज नहीं पहुंचा वहां तक

नई दिल्ली, मई 08। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए IPL का इस बार का सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। हालांकि पिछले 2 मैचों से विराट कोहली एक अलग लय में जरूर नजर आए हैं। IPL 2022 में विराट कोहली अभी तक 11 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने अभी तक सिर्फ 216 रन बनाए हैं। हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद भी विराट कोहली एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। उस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए विराट को सिर्फ 1 रन की जरूरत है।

कोहली बना लेंगे यह कीर्तिमान

कोहली बना लेंगे यह कीर्तिमान

रविवार को आरसीबी की टीम जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी तो विराट कोहली के पास इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करने का और उसे तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली 1 रन बनाते ही आईपीएल करियर में अपने 6500 रन पूर कर लेंगे। कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस कीर्तिमान के करीब नहीं पहुंच पाया है।

कोहली का आईपीएल करियर

कोहली का आईपीएल करियर

विराट कोहली ने आईपीएल करियर में अभी 218 मैच खेले हैं, जिसमें 36.51 की औसत से 6499 रन बनाए हैं। 2016 से विराट कोहली आईपीएल में 973 रन बना चुके हैं। 2016 में RCB ने फाइनल खेला था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई। हालांकि मौजूदा सीजन उनके लिए उतना ही निराशाजनक रहा है जितना कि उनके फैंस के लिए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कोहली लगातार दो मैचों में गोल्डन डक का भी शिकार हुए थे।

Recommended Video

    IPL 2022: Rajasthan Team को बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज लौटा घर, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी
    बैटिंग ऑर्डर चेंज करने से फॉर्म आई वापिस!

    बैटिंग ऑर्डर चेंज करने से फॉर्म आई वापिस!

    आईपीएल के इस सीजन में तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पिछले 3 मैचों से वो टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। हालांकि ओपनिंग के पहले मैच में वो फ्लॉप रहे थे, लेकिन उसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने शानदार फॉर्म हासिल किया। इस मैच में कोहली ने 53 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया था। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ भी कोहली अच्छी लय में दिखे थे। इस मैच में उन्होंने 30 रन की पारी खेली थी।

    पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है आरसीबी

    पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है आरसीबी

    विराट कोहली भले ही इस सीजन में ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए हों, लेकिन टीम का कप्तान बदल जाने के बाद आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बैंगलोर अभी पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। आरसीबी के 11 मैच में 12 अंक हैं। आरसीबी के प्रदर्शन को देखते हुए टीम का प्लेऑफ में जाना तय माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: शाॅन पोलाॅक बोले- कोई शक नहीं, इस भारतीय को अपनी फॉर्म वापस मिल गई है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+