Virat Kohli ने किया अवनीत कौर की ग्लैमरस फोटो को लाइक? एक्ट्रेस को लेकर आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli Liking Avneet Kaur Picture: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में हैं। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। कोहली का फॉर्म टीम के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है। लेकिन हाल ही में विराट कोहली एक अलग कारण से सोशल मीडिया में चर्चाओं में आ गए हैं।

अवनीत कौर की ग्लैमरस फोटो को कोहली ने किया लाइक (Virat Kohli Liking Avneet Kaur Picture)

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक ग्लैमरस तस्वीर को लाइक किया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गई और विराट के फैंस और मीडिया में इस पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं और यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

Virat Kohli

कोहली ने तोड़ी चुप्पी

इस वायरल घटना पर विराट कोहली ने अब सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी गतिविधियों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं और किसी भी पोस्ट को लाइक करने का उनका उद्देश्य नहीं था। विराट ने अपने फैंस से अपील की कि वह इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर ना देखें और जो हुआ उसे ज्यादा हवा ना दें।

कोहली ने कही दिल की बात

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट डालते हुए इस घटना को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मेरा फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूँ कि कोई बेवजह धारणा न बनाई जाए। इस समझने के लिए धन्यवाद।

जबरदस्त फॉर्म में कोहली

विराट कोहली का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अब तक 63.3 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट के साथ 443 रन बना चुके हैं। इस फॉर्म के साथ वे आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। आरसीबी को शनिवार को अपना अगला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ खेलना है। चेन्नई के खिलाफ कोहली ने 33 पारियों में 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+