'तुम एक बदमाश के अलावा और कुछ नहीं हो,' कोहली पर बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, पार की सारी हदें

Virat Kohli: मेलबर्न एयरपोर्ट पर अपने बच्चों के फोटो पर आपत्ति जताने के बाद विराट कोहली को लेकर नई बहस छिड़ गई है। चैनल 7 की महिला पत्रकार के पास जाकर कोहली ने फोटो को लेकर पूछा था। बाद में उनको बताया गया कि बच्चों के फोटो क्लिक नहीं किये गए हैं।

इस बीच अब नाइन स्पोर्ट्स के टोनी जोंस ने विराट कोहली को लेकर कुछ बड़े आरोप जड़े हैं और पत्रकार को धमकाने का आरोप भी विराट कोहली के ऊपर लगाया है। यहाँ तक की कोहली के लिए तीखे शब्दों का इस्तेमाल करने से भी यह पत्रकार नहीं चूका है।

virat kohli

एक दिन पहले ही जडेजा की प्रेस वार्ता को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भड़क गया था। जडेजा ने हिंदी में अपनी बातों को रखा था और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया उनसे अंग्रेजी में जवाब चाहता था। इसके बाद उनकी आलोचना की जाने लगी। हालांकि जडेजा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

कोहली और महिला पत्रकार की घटना को लेकर टोनी जोंस ने कहा कि नेट (महिला पत्रकार) अपने एक कैमरामैन के साथ वहां थी और वही काम कर रही थी जो हम रोज करते हैं। हवाई अड्डे पर नेता हो या खिलाड़ी या इस तरह का अन्य कोई आदमी हो, हम वहां पहचान प्राप्त करने के लिए काम करते हैं।

कैमरा कोहली पर था और उन्होंने नाराजगी जताई। आप बैटिंग सुपरस्टार हैं और वर्ल्ड क्रिकेट में सुपरस्टार होकर नाराजगी जता रहे हैं कि कैमरा आपके ऊपर है। जब मैंने फ़ुटेज देखा तो मुझे वास्तव में आश्चर्य हुआ कि दो कैमरामैन और चैनल 7 के रिपोर्टर की ओर मुड़े और कहा कि आप लोग ठीक हैं? और फिर वह इस लड़की, नेट योआनिडिस, जो लगभग पाँच फुट एक, पाँच फुट दो की है, के पास आए और उसे बिल्कुल डांटा। तुम एक बदमाश के अलावा और कुछ नहीं हो, विराट।

उल्लेखनीय है कि विराट की चिंता उनके बच्चों को लेकर थी। उन्होंने कहा था कि आप मुझसे बिना पूछे मेरे बच्चों के फोटो नहीं ले सकते हो। इसके बाद वह चले गए थे और सही भी थे। किसी के बच्चों की फोटो बिना पूछे लेना उचित नहीं होता। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का चिल्लाना हर बार होता है। जब भी टीम इंडिया वहां जाती है, वहां का मीडिया किसी ने किसी बात को लेकर हंगामा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+