Virat Kohli की धमाकेदार पारी के मुरीद हुए रवि शास्त्री, कहा- चुप कर दिया न सबको....

पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) चर्चा में बने हुए हैं। कोहली की इस पारी पर क्रिकेट के दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Virat Kohli Ravi Shastri News: पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) चर्चा में बने हुए हैं। कोहली की इस पारी पर क्रिकेट के दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अपने पुराने अंदाज में लौटते हुए कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली का रिकॉर्ड शानदार है, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनसे बेहतर कोई और खेलता नहीं है।

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का आया बयान

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का आया बयान

इस दमदार पारी के बाद अब पूर्व भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कोहली की तारीफ की है। रवि शात्री कई मौकों पर कोहली को सपोर्ट करते रहे हैं। वहीं उनके इस पारी से शास्त्री से बेहद खुश हैं। रवि शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि हारिस रऊफ के उपर लगाए गए वो दो छक्के किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया सबसे बेहतरीन शॉट्स थे। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बहुत सारे मैच देखे, लेकिन इस तरह का शॉट कभी नहीं देखा।

मुझे पता था ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होगा

मुझे पता था ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होगा

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि मुझे पता था कि कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में कमाल करेंगे। ऑस्ट्रलियाई पिच बल्लेबाजी के लिए उन्हें पसंद है। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर करना उनकी आदत है। ऐसे में इस तरह की पारी की उम्मीद थी, बस इंतजार इसके होने का था। जब सही वक़्त आता है, स्टेज आती है, तभी इंसान की सही काबिलियत भी निकलकर सामने आती है।

चुप कर दिया न सबको....

चुप कर दिया न सबको....

विराट कोहली पिछले कुछ समय से आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। यहां तक कि उनके टी-20 टीम में होने पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। मीडिया और आलोचकों ने विराट कोहली पर काफी दबाव बना दिया था। इस पारी के बाद उसने दिखा दिया कि वह कौन है, एक पारी से ही उसने चुप करा दिया न सबको। शास्त्री कोहली की इस पारी से बेहद खुश हैं और मीडिया से अपील की है कि वह उन्हें छोड़ दे और बस खेलने दे।

आलोचकों की कर दी बोलती बंद

आलोचकों की कर दी बोलती बंद

विराट कोहली ने कुछ समय के लिए खेल से आराम लिया था तब उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में काफी मेहनत की और आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं। आज हर कोई कोहली की तारीफ कर रहा है। लेकिन कुछ समय पहले तक यही लोग उस पर सवाल उठा रहे थे। कोहली की इस पारी ने उन तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी जो उनके खराब समय में उनकी लगातार आलोचना कर रहे थे। विराट कोहली वर्ल्ड कप के आने वाले मुकाबलों में भी अपना यह फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+