IND vs BAN: विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला काम, शाकिब अल हसन को दी अपनी खास चीज गिफ्ट
India vs Bangladesh: कानपूर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा भारतीय टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है। इसके अलावा भारतीय टीम ने फाइनल की तरफ अपने कदम तेजी से बढ़ा दिए हैं। विराट कोहली दूसरी पारी के दौरान नाबाद लौटे। टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
मैदान से बाहर विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। बांग्लादेश के ऑल राउंडर शाकिब अल हसन को विराट कोहली की तरफ से एक गिफ्ट मिला है। इसे देखकर फैन्स अब विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मैच समाप्त होने के बाद कोहली ने शाकिब को एक विशेष बल्ला भेंट किया, जिसे कई लोगों ने सम्मान के प्रतीक और संभवतः रिटायरमेंट के उपहार के रूप में देख रहे हैं। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के साथ शाकिब अल हसन रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
कोहली और शाकिब दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए सौहार्द देखने को मिला है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। कोहली ने इस सीरीज में 109 रन बनाए हैं। बांग्लादेश में चल रही पॉलिटिकल टेंशन को देखते हुए शाकिब का करियर समाप्त भी हो सकता है। उनको मर्डर में नामजद किया गया है। शाकिब की सुरक्षा की गारंटी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लेता है, तभी वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे।
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने कानपुर टेस्ट मैच के अंतिम दिन जीत दर्ज करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया को 95 रनों का मामूली लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। इस जीत से भारत की स्थिति वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में मजबूत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications