'मैं आज भी शर्मिंदा हूं...,' विराट-गंभीर विवाद के बीच हरभजन सिंह को आई श्रीसंत की याद, की ये अपील, देखें Video

IPL 2023 सोमवार को एलएसजी और आरसीबी के आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई तीखी नोकझोंक के कारण दोनों पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगाया था। इस बीच हरभजन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों से बड़ी अपील की है।

virat kohli gautam gambhir clash

Virat Kohli Gautam Gambhir clash: आईपीएल के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने पर कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक पर जुर्माना लगाया गया है। इस विवाद में अब भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह की भी एंट्री हो गई है।

हरभजन सिंह ने पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत के साथ उनके विवाद को याद करते हुए कोहली और गंभीर से अपील की है कि वे अपने मतभेदों को पीछे छोड़ दें और एक दूसरे के प्रति शांति का भाव रखें। लखनऊ में खेले गए मैच के दौरान विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के बीच हुई कहासुनी के बीच हरभजन ने उस घटना को याद किया, जोकि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में उनके मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक मैच के बाद हुई थी।

दरअसल, हरभजन ने मैच मुंबई और पंजाब के मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके लिए श्रीसंत पर लंबा प्रतिबंध लगा था। हरभजन ने कहा कि उन्होंने तब जो किया उस पर उन्हें पछतावा है और वह नहीं चाहते कि कोहली और गंभीर भी एक दूसरे के प्रति शत्रुता की भावनाएं रखें।

हरभजन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर विराट-गंभीर मामले को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, 'आप वीडियो में देख सकते हैं कि गंभीर ने विराट से हाथ मिलाने के बाद उठाके सा मारा। अब किसने मारा ये वीडियो में आप देख लीजिए, फिर नवीन ने विराट से हाथ मिलाया तो उसने हाथ छोड़ा नहीं। दोनों के बीच वहां कुछ बातचीत हुई, जो हमें नहीं पता। इतनी बातचीत बड़ी कि दोनों लड़ने के लिए आए।'

उन्होंने कहा कि, 'यह यहीं नहीं रुकेगा। लोग इसके बारे में बात करेंगे, यह जानने की कोशिश करेंगे कि किसने क्या किया। हालांकि, यह सब बाहर की बातें हैं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो खुद कुछ इस तरह से जी चुका है। 2008 में मेरे और श्रीसंत के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ था। आज 15 साल बाद भी मुझे यह सोचकर शर्म आती है, उस समय मुझे लगा कि जो हुआ सो हुआ, सब ठीक है, लेकिन नहीं मैंने जो किया वह गलत था।'

उन्होंने कहा कि, 'विराट कोहली, आप एक दिग्गज हैं। आपको इस तरह से किसी चीज में शामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन वह इतने जुनूनी खिलाड़ी हैं कि उन्‍हें लगा कि मैं गेम में हूं। गौतम और विराट मेरे छोटे भाई हैं। मैं दोनों से आजादी लेकर यह बात कह रहा हूं कि इन चीजों का कोई फायदा नहीं है।' यह जो तस्वीर बनाई गई है, वह क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुझे इसका बहुत मलाल है। मुझे यकीन है कि आप दोनों भी सोच रहे होंगे कि हम क्यों लड़ रहे थे। यह एक छोटा सा मामला था, हम इसे वहीं सुलझा सकते थे।' हमें अच्छी यादें बनानी चाहिए। कृपया यह सब भूल जाइए, बस इस मामले को समाप्त कीजिए। एक-दूसरे से मिलें, एक-दूसरे को गले लगाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+