Virat Kohli Fitness: सिंगल रन को डबल में बदलने वाले विराट कोहली की फिटनेस का क्या है राज? जानें डाइट प्लान
Virat Kohli Fitness: विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट का वो नाम जो ना केवल अपनी बल्लेबाजी बल्कि बेहतरीन फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। मैदान पर उनकी रफ्तार और एनर्जी देखकर हर कोई चौंक जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तेज़ी के पीछे कितनी मेहनत और डिसिप्लिन छिपी है?
विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो खुद को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लगातार चुनौती देता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के शतक के बाद लोग क्रिकेटर का डाइट प्लान जानना चाहते हैं। आइये जानते हैं विराट कोहली की फिटनेस और उनकी दिनचर्या के बारे में।

Virat Kohli Fitness: विराट कोहली का फिटनेस रूटीन
विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर बेहद डिसिप्लिन हैं। उनके रूटी में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और आउटडोर एक्टिविटी का अहम रोल है। उन्हें नियमित रूप से कार्डियो करना पसंद है, जिससे न केवल उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि उनकी सहनशक्ति भी बेहतर रहती है।
Virat Kohli Fitness: कोहली के रूटीन का हिस्सा है तेज दौड़
उनके फिटनेस रूटीन में ओलंपिक लिफ्टिंग और बैटल रोप जैसी एक्सरसाइज भी शामिल हैं, जो उनके एथलेटिक प्रदर्शन को और भी बेहतर करते हैं। इसके अलावा तेज़ दौड़ कोहली के ट्रेनिंग का हिस्सा है, जिससे उनका दिल और मसल्स दोनों मजबूत होते हैं।
Virat Kohli Fitness: विराट कोहली की आउटडोर एक्टिविटी
कोहली को केवल जिम में ही नहीं, बल्कि बाहर भी एक्टिव रहने का शौक है। उन्हें ट्रैकिंग पसंद है, और वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंबे पैदल सफर पर जाते हैं। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है।
Virat Kohli Diet Plan: विराट का डाइट प्लान
विराट कोहली की डाइट उनकी फिटनेस का सबसे अहम हिस्सा है। उनका भोजन साफ और संतुलित होता है। वे हर दिन पत्तेदार सब्ज़ियां,प्रोटीन युक्त डाइट, नट्स, और बीज खाते हैं। वे जंक फूड और मीठी चीजों से पूरी तरह से बचते हैं। इसके अलावा वे अपनी दिनचर्या में एंटीऑक्सीडेंट ड्रिंक्स और दालें भी शामिल करते हैं।
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बताया कि कोहली ने करीब दस सालों से बटर चिकन नहीं खाया। उनका मानना है कि फिटनेस के लिए अच्छी डाइट का पालन करना बेहद जरूरी है।
Virat Kohli Fitness: विराट कोहली कितनी नींद लेते हैं?
फिटनेस को लेकर विराट का दृष्टिकोण सिर्फ खान-पान और एक्सरसाइज तक सीमित नहीं है। वे पर्याप्त नींद पर भी जोर देते हैं। उनकी नींद की दिनचर्या में 8 घंटे की गहरी नींद बहुत महत्वपूर्ण है। इस आराम के बिना उनका शरीर और मस्तिष्क ठीक से कार्य नहीं कर सकते। अनुष्का के मुताबिक, कोहली को विश्वास है कि नींद पर हर किसी का कंट्रोल होता है और यह फिट रहने के लिए बेहद जरूरी है।
विराट की फिटनेस और कड़ी मेहनत ने उन्हें सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि युवाओ के लिए प्रेरणा भी बना दिया है। उनकी नियमित ट्रेनिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल ने उन्हें खेल के मैदान में सफल बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications