विराट कोहली एशिया कप, वर्ल्ड कप के लिए तैयार, यो-यो टेस्ट में दिखाया फिटनेस का जलवा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप और 2023 के वनडे विश्व कप से पहले यो-यो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे टेस्ट के बाद मैदान पर नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ कोहली ने अपना यो-यो टेस्ट स्कोर भी बताया है, जो 17.2 है। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई खिलाड़ियों से यो-यो टेस्ट में कम से कम 16.5 का स्कोर करने की मांग करता है। कोहली इस मानक से काफी आगे हैं।

Virat Kohli fitness level is unmatched

विराट की बढ़ती उम्र के बावजूद फिटनेस में कोई कमी नहीं है। ये काफी सराहनीय बात है। इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु में एक तैयारी शिविर का आयोजन किया है।

अधिकांश खिलाड़ी पहले ही शिविर में शामिल हो चुके हैं, जबकि जो खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त थे, उनके 25 अगस्त को शामिल होने की उम्मीद हैं।

Virat Kohli fitness level is unmatched

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कुछ अन्य कोचिंग स्टाफ के सदस्यों के भी शिविर में शामिल होने की उम्मीद हैं।

एशिया कप 2023 30 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें भारतीय टीम का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। ये टूर्नामेंट विश्व कप के नजरिए से भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। एशिया कप के समापन के बाद, पूरी ध्यान वनडे विश्व कप की तैयारियों पर जाएगा।

ये भी पढ़ें- Asia Cup: विराट कोहली के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें टूर्नामेंट के सभी बड़े कीर्तिमान

वैसे एशिया कप की टीम चुनने के साथ ही तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

भारत की एशिया कप टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: संजू सैमसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+