Virat Kohli के 71वें शतक के लिए फैन की पहल, यह नेक काम कर मांग रहा है दुआ
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बुरे दौर से गुजर रहे हैं।
नई दिल्ली, 14 जुलाई: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक 2019 में लगाया था। इसके बाद से ही लगातार फैंस को उनके 71वें शतक का इंतजार है, लेकिन कोहली ने हर बार फैंस को निराश ही किया है। कोहली के 71वें शतक को लेकर उनके फैन ने अनूठी पहल शुरू की है। दरअसल यह फैन भूखे लोगों को खाना खिलाकर कोहली के 71वें शतक की दुआ मांग रहा है। फैंस के इस नेक काम की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नवंबर 2019 में लगाया था शतक
कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था. विराट कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में यह शतक आया था। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया था। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में कोहली ने 136 रन की पारी खेली थी। यह टीम इंडिया का पहला डे-नाइट टेस्ट था, जिसे उसने पारी और 46 रन से जीता था। विराट ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कोई शतक नहीं जड़ा है।
#PleaseGoD 3 years waiting give me one century please 😭😭 one century 🙏🙏 @imVkohli
— Y.VENKATESH KUMAR TM (@alwaysvenkates) July 14, 2022
Great devotees waiting one century 🙏 pic.twitter.com/2JMqiK2fb8

विराट कोहली का करियर
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 260 वनडे में विराट कोहली ने 58.07 की औसत और 92.92 के स्ट्राइक रेट से 12311 रन बनाए हैं। कोहली ने एकदिवसीय मुकाबले में 64 अर्धशतक और 43 शतक जड़े हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कही ये बात
विराट कोहली की फॉर्म पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े देखिए, क्या वैसा बगैर काबिलियत या किसी गुण के संभव है। हां, उनके लिए कठिन समय रहा है और वह यह जानते हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो बड़े खिलाड़ी नहीं है। गांगुली ने कहा, विराट को अपने स्टैंडर्ड का अच्छे से पता है। मैं उन्हें फॉर्म में वापसी करते और अच्छा करते देखना चाहता हूं, लेकिन उसके लिए उन्होंने अपना रास्ता खुद तलाशना होगा। पिछले 12-13 या उससे ज्यादा समय से वो लगातार अच्छा करते आ रहे हैं और ऐसा सिर्फ विराट कोहली ही कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications