Ind vs Aus: टी20 सीरीज में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, रोहित-पोंटिंग के इन रिकॉर्ड्स पर नजर

टी20 विश्वकप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा जाएगी।

नई दिल्ली, 17 सितंबर: टी20 विश्वकप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 20 सितंबर को मोहली में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम मोहाली पहुंच चुकी है। विश्वकप से पहले होने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। विराट के पास रोहित शर्मा और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को पछाड़ने का मौका है।

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं। एशिया कप में उन्होंने 2 अर्धशतक और अफगानिस्तान के खिलाफ 1 शतक भी जड़ा था। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली शतक लगाते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। विराट कोहली और पोंटिंग ने इंटरनेशनल में 71-71 शतक लगाए हैं। 1 शतक लगाते ही विराट पोंटिंग को पछाड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक हैं। उन्होंने 664 मैच 48.52 की औसत से 34357 रन बनाए हैं और 100 शतक जड़े हैं।

सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर: 100 शतक
  • रिकी पोंटिंग: 71 शतक
  • विराट कोहली: 71 शतक
  • कुमार संगाकारा: 63 शतक
  • जैक कैलिस: 62 शतक

Recommended Video

    IND vs AUS 2022: Virat Kohli के सामने बड़ा मौका, बना सकते हैं नया रिकॉर्ड|वनइंडिया हिन्दी*Cricket
    टी20 में सर्वाधिक रन

    टी20 में सर्वाधिक रन

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित शर्मा ने टी20 की 136 पारियों में 32.32 की औसत और 140.63 के स्ट्राइक रेट से 3620 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 104 टी20 मुकाबलों में 51.94 की औसत और 138.37 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बनाए हैं। विराट रोहित से 36 रन पीछे हैं। ऐसे में अगर विराट सीरीज में रोहित से 37 रन ज्यादा बना लेते हैं तो वह टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    • रोहित शर्मा: 3620 रन
    • विराट कोहली: 3584 रन
    • मार्टिन गुप्टिल: 3497 रन
    • पॉल स्टर्लिंग: 3011 रन
    • एरोन फिंच: 2855 रन
    ये रिकॉर्ड भी बना सकते

    ये रिकॉर्ड भी बना सकते

    विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24002 रन बनाए हैं तो वहीं राहुल द्रविड़ ने 24208 रन। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में विराट 207 रन बना लेते हैं तो वह द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 319 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पॉल स्टर्लिंग (344) और दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (323) हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट के पास रोहित को पीछे छोड़ने का मौका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+