ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को सता रहा है डर! विराट कोहली को बताया बड़ा खतरा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट 9 फरवरी से शुरू होगा। टेस्ट के बाद दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी होगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी के पहले हफ्ते में भारत दौरे पर आ रही है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कबूल किया है कि भारत को उसी की धरती पर हराना वाकई कठिन काम है, लेकिन हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और हम एक बेहतरीन टीम से भिड़ने जा रहे हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा।

और भी खतरनाक हो गई है टीम इंडिया- स्टोइनिस

और भी खतरनाक हो गई है टीम इंडिया- स्टोइनिस

ILT20 में शारजाह वॉरियर्स के साथ शामिल हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि भारत की टीम में एक्सपर्ट स्पिनर की भरमार है, ऐसे में उस टीम को उसी के घर में हराना बहुत मुश्किल काम है, पर हम तैयार हैं। स्टोइनिस ने कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह सीजन बहुत ही धमाकेदार रहेगा, क्योंकि दोनों टीमें वास्तव में बहुत मजबूत हैं और एक-दूसरे को हराना चाहती हैं। स्टोइनिस ने कहा है कि टीम इंडिया और अधिक खतरनाक टीम हो गई है, उनके गेंदबाज एक्सपर्ट हैं, जो आसानी से विकेट चटका सकते हैं।

कोहली हो सकते हैं सबसे बड़ा डर- स्टोइनिस

कोहली हो सकते हैं सबसे बड़ा डर- स्टोइनिस

स्टोइनिस ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़ा खतरा बताते हुए कहा है कि कोहली ने कई मौकों पर हमारी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, वो वर्ल्ड क्लास लेवल के बल्लेबाज हैं, जो अब शानदार फॉर्म में हैं। स्टोइनिस ने कहा कि विराट कोहली एकबार फिर हमारे लिए सबसे बड़ा डर साबित हो सकते हैं, हालांकि एक खिलाड़ी ऋषभ पंत इस सीरीज में नहीं होगा, मैं उनके जल्द रिकवर होने की कामना करता हूं। स्टोइनिस ने कहा कि हमारी टीम भी काफी मजबूत है, जो भारत का सामना कर सकती है।

WTC फाइनल के लिहाज से अहम रहेगी यह सीरीज

WTC फाइनल के लिहाज से अहम रहेगी यह सीरीज

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम हैं। भारत अगर यह सीरीज जीतता है तो उसके फाइनल में पहुंचने के चांस बहुत अधिक होंगे। चार टेस्ट मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+